फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Women's Rankings: बेथ मूनी महिला टी20 की नंबर एक बल्लेबाज बनीं, गेंदबाजों में श्री चरणी शीर्ष पर बरकरार

Tue, 07 Jul 2026 05:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

महिला टी20 विश्व कप में दमदार प्रदर्शन करने वाली ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी को महिला टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में फायदा हुआ है। मूनी अब शीर्ष पर आ गई हैं। वहीं, भारत की श्री चरण गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर एक पर बनी हुई हैं।
विज्ञापन
बेथ मूनी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला टी20 विश्व कप 2026 में 47.60 की औसत के साथ 238 रन बनाने वालीं बेथ मूनी महिला बल्लेबाजों की टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई हैं। मूनी इस संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में दूसरे पायदान पर रहीं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को रिकॉर्ड सीतवीं बार खिताब जिताने में अहम योगदान दिया। प्लेयर ऑफ द सीरीज बेथ मूनी फाइनल मैच में 49 गेंदों में 10 चौकों के साथ 64 रन की पारी खेलकर मूनी प्लेयर ऑफ द मैच भी चुनी गईं थीं। 
विज्ञापन

मूनी ने जॉर्जिया वोल को पीछे छोड़ा
ऐसा पांचवीं बार है, जब मूनी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची हैं। उनसे ज्यादा समय तक दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज रहने का रिकॉर्ड सिर्फ कैरन रॉल्टन के नाम है। मूनी (785 रेटिंग) ने एक पायदान की छलांग लगाकर ऑस्ट्रेलिया की हमवतन जॉर्जिया वोल (779 रेटिंग) को पछाड़ दिया है, जो अब दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। साउथ अफ्रीका की लाउरा वोलवार्ट (771 रेटिंग) को भी एक पायदान का नुकसान हुआ है, जो अब तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं। उनके बाद चौथे स्थान पर हेली मैथ्यूज (754) और पांचवें पायदान पर भारत की स्मृति मंधाना (746) हैं।

ताजा रैंकिंग में सबसे ज्यादा सुधार करने वालों में दक्षिण अफ्रीका की तजमिन ब्रित्ज शामिल हैं, जो तीन स्थान ऊपर चढ़कर 11वें नंबर पर आ गई हैं। इंग्लैंड की कप्तान नैट सिवर ब्रंट शानदार विश्व कप अभियान के बाद पांच स्थान ऊपर चढ़कर 16वें नंबर पर पहुंच गई हैं। सिवर ब्रंट की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में नाबाद 58 रन और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में 75 रनों की पारी ने रैंकिंग सुधारने में अहम भूमिका निभाई।

श्री चरणी का दबदबा 
महिला टी20 विश्व कप 2026 में पांच मुकाबले खेलकर सर्वाधिक 14 विकेट हासिल करने वाली भारतीय स्पिनर श्री चरणी आईसीसी महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई हैं। उपविजेता रहने के बावजूद इंग्लैंड गेंदबाजी रैंकिंग में अपना दबदबा बनाए हुए है। सोफी एक्लेस्टोन 723 रेटिंग अंक के साथ एक पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर आ गईं और चार्ली डीन की जगह ले ली जो 722 अंक के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गईं। लॉरेन बेल एक पायदान नीचे खिसककर पांचवें स्थान पर आ गई हैं, जबकि लिंसी स्मिथ सातवें स्थान पर रहते हुए शीर्ष सात में बनी रहीं।
विज्ञापन

काप शीर्ष 10 में पहुंचीं
दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर मारिजने काप ने शीर्ष 10 में जगह बनाई। टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद वह चार पायदान ऊपर चढ़कर 10वें स्थान पर पहुंच गई हैं। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज किम गार्थ ने भी शानदार छलांग लगाई है। ऑस्ट्रेलिया के सफल रन चेज में अहम भूमिका निभाने के बाद वह 15वें स्थान पर पहुंच गईं। वहीं, इंग्लैंड की फ्रेया कैंप ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी महिला टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में 31 पायदान की छलांग लगाई और 27वें नंबर पर पहुंच गईं। ऑलराउंडर रैंकिंग में, ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना की जगह लेकर छठे स्थान पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें