फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Women's Ranking: मिताली राज रैंकिंग में सातवें और मंधाना नौवें स्थान पर कायम, एलिसा हीली शीर्ष पर

Tue, 07 Jun 2022 10:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

दोनों ने न्यूजीलैंड में हुए महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना और मिताली राज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में सातवें स्थान पर और स्मृति मंधाना नौवें स्थान पर बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली शीर्ष पर है जिनके बाद इंग्लैंड की नताली स्किवर का नंबर है।
विज्ञापन


दोनों ने न्यूजीलैंड में हुए महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की सलामी बल्लेबाज सिदरा अमीन 19 पायदान की छलांग लगाकर बल्लेबाजों की रैंकिंग में 35वें स्थान पर पहुंच गई।

उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे शृंखला में 72.66 के प्रभावशाली औसत से 218 रन बनाए थे। इसमें श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में 123 रन की मैच जिताऊ पारी भी शामिल है। श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने भी उल्लेखनीय छलांग लगाते हुए छह पायदान चढ़कर 23वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


इस 32 वर्षीय बल्लेबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में 101 रन बनाए थे और तीन मैचों की श्रृंखला में कुल 142 रन बनाए थे। गेंदबाजों में इंग्लैंड की सोफी एक्सेलेटन शीर्ष पर है जबकि दक्षिण अफ्रीका की शबनम इस्माइल दूसरे और आस्ट्रेलिया की जेस जोनासेन तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें