फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U19 World Cup: यूएई के फिगी ने ठोका टूर्नामेंट का पहला शतक, चार मुकाबलों का पूरा राउंडअप

Sat, 18 Jan 2020 11:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जोनाथन फिगी - फोटो : ICC twitter
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ल्ड कप में शनिवार को चार मुकाबले खेले गए जिसमें एक मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका। टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में ग्रुप-सी की बांग्लादेश और ज़िम्बाब्वे टीम के बीच भिड़ंत हुई। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने शानदार खेल दिखाते हुए ज़िम्बाब्वे को 64 गेंद शेष रहते हुए 9 विकेट (D/L) से हरा दिया।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड बनाम जापान

वहीं तीसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। ग्रुप-ए में न्यूजीलैंड और जापान की टीम का मैच बिना किसी परिणाम के खत्म हुआ। हालांकि न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28।5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 195 रन बना लिए थे लेकिन फिर मैच पूरा नहीं हो पाया।

यूएई ने कनाडा को हराया

दिन के तीसरे मुकाबले में ग्रुप-डी के कनाडा और यूएई के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें यूएई की टीम ने 68 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। मैच में कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए। जवाब में यूएई ने फिगी जॉन के नाबाद शतक और कप्तान आर्यन लकरा के अर्धशतक की मदद से आसानी से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को दी शिकस्त

इसके अलावा दिन के आखिरी और टूर्नामेंट के पांचवें मुकाबले में वेस्टइंडीज ने बाजी मार ली। सबसे कठिन ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच मैच हुआ। इसमें कैरेबियाई टीम ने तीन विकेट से जीत दर्ज कर ली। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 179 रन पर ढेर हो गई, जवाब में वेस्टइंडीज ने 46 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बनाये। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें