अंडर-19 वर्ल्ड कप में शनिवार को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे स्थान के लिए होने वाला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। तेज बारिश के चलते टॉस तक नहीं हो सका। बिना गेंद फेंके इस मुकाबले को रद्द कर दिया गया।
बता दें कि न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में बांग्लादेश के हाथों तो पाकिस्तान को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी, जबकि बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया था।
बांग्लादेश पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई। वहीं, चार बार की चैंपियन भारत ने लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची है और पांचवीं बार खिताब के लिए रविवार को बांग्लादेश से भिड़ेंगी।