फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U-19 Womens T20 WC: सेमीफाइनल में भारत का इंग्लैंड पर पलड़ा भारी, तृषा गोंगाडी पर रहेंगी नजरें

Thu, 30 Jan 2025 03:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

निक्की प्रसाद की कप्तानी वाली टीम के लिए स्कॉटलैंड के खिलाफ जी तृषा ने 59 गेंद में 110 रन बनाये जिसमें 13 चौके और चार छक्के शामिल थे। वहीं उनकी सलामी जोड़ीदार जी कमालिनी ने 42 गेंद में 51 रन की पारी खेली। तृषा टूर्नामेंट में पांच मैचों में 76.66 की औसत से 230 रन बना चुकी है।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Womens
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी तो टूर्नामेंट का अपना अपराजेय अभियान जारी रखना उसका लक्ष्य होगा। पहले मैच में मेजबान मलेशिया को दस विकेट से हराने के बाद भारत ने श्रीलंका को 60 रन से और बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया। वहीं सुपर सिक्स चरण में स्कॉटलैंड को 150 रन से मात दी।
विज्ञापन

जी तृषा से एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
निक्की प्रसाद की कप्तानी वाली टीम के लिए स्कॉटलैंड के खिलाफ जी तृषा ने 59 गेंद में 110 रन बनाये जिसमें 13 चौके और चार छक्के शामिल थे। वहीं उनकी सलामी जोड़ीदार जी कमालिनी ने 42 गेंद में 51 रन की पारी खेली। तृषा टूर्नामेंट में पांच मैचों में 76.66 की औसत से 230 रन बना चुकी है। इंग्लैंड की बल्लेबाज डेविना पेरिन 131 रन बनाकर दूसरे स्थान पर है।

वैष्णवी और आयुषी नहीं रहीं पीछे
भारत ने स्कॉटलैंड को सिर्फ 58 रन पर आउट कर दिया था। आयुषी शुक्ला ने आठ रन देकर चार, वैष्णवी शर्मा ने पांच रन देकर तीन और तृषा ने छह रन देकर तीन विकेट लिए। वैष्णवी अब तक 12 और आयुषी 10 विकेट ले चुकी हैं।
विज्ञापन

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत :
निक्की प्रसाद (कप्ता ), सानिया शाल्के, जी तृषा, जी कमलिनी, भाविका अहिरे, ईश्वरी अवासरे, मिथिला विनोद, जोशिता वीजे, सोनम यादव, पारूनिका सिसोदिया, केसरी धृति, आयुषी शुक्ला, अनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस।

इंग्लैंड : एबी नोरग्रोव (कप्तान), फीबी ब्रेट, ओलिविया ब्रिसडेन, टिली कोर्टीन कोलमैन, ट्रूडी जॉनसन, कैटी जोंस, चार्लोस लैम्बार्ट, इव ओनील, डेविना पेरिन, जेमिमा स्पेंस, चार्लोट स्टब्स, अमृता सुरेनकुमार, पृषा थानावाला, एरिन थॉमस, ग्रेस थाम्पसन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें