अनुभवी स्पिनर अश्विन और तेज गेंदबाज बुमराह एक एक पायदान के फायदे से क्रमश: सातवें और आठवें स्थान पर पहुंच गए। अब शीर्ष रैंकिंग पर काबिज केन विलियमसन से 36 अंक पीछे हैं और वह स्टीव स्मिथ से केवल आठ अंक पीछे हैं। बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम को भी दो पायदान का लाभ मिला है, जिससे वह गेंदबाजों में 85वें स्थान पर पहुंच गए हैं। शीर्ष पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस मौजूद हैं। पूर्व में शीर्ष रैंकिंग पर रह चुके जेम्स एंडरसन छठे से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और वह हमवतन स्टुअर्ट ब्रॉड से केवल चार अंक पीछे हैं। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के शुरू होने के बाद से एंडरसन अपनी शीर्ष रैंकिंग पर पहुंचे हैं जबकि स्पिनर जैक लीच और डॉमिनिक बेस को अपनी करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक मिली हैं, जिससे वे क्रमश: 37वें और 41वें स्थान पर पहुंच गए हैं।