फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC रैंकिंग: कोहली की बादशाहत और मजबूत, सर्वश्रेष्ठ रेटिंग से केवल एक अंक पीछे

Sat, 13 Oct 2018 08:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 139 रन की पारी खेलने के दम पर बल्लेबाजी टेस्ट रैंकिंग में अपने शीर्ष स्थान को मजबूती प्रदान की। कोहली के 936 रेटिंग अंक हैं और वह अपनी सर्वश्रेष्ठ रेटिंग से केवल एक अंक पीछे है जो उन्होंने इंग्लैंड में साउथ हैम्पटन टेस्ट में हासिल की थी। 
विज्ञापन

2 of 6
kuldeep yadav
स्पिनर कुलदीप यादव ने उस मैच में छह विकेट लिए थे जिससे वह 16 पायदान ऊपर 52वें स्थान पर पहुंच गए हैं। रविंद्र जडेजा ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया जिससे वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में छह पायदान चढ़कर 51वें स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन

3 of 6
jadeja
जडेजा ने चार विकेट भी लिए जिससे ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष रैंकिंग के शाकिब-अल-हसन से वह केवल तीन अंक पीछे रह गए हैं। वेस्टइंडीज की तरफ से रोस्टन चेज चार पायदान ऊपर 41वें जबकि कीरेन पॉवेल पांच स्थान चढ़कर 54वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

4 of 6
prithvi shaw
राजकोट में अपने टेस्ट करियर की प्रभावशाली शुरुआत करने वाले भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 73वें स्थान पर सूची में जगह बनाई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टेस्ट मैचों में पदार्पण करने वाले आरोन फिंच 72वें स्थान पर हैं। उन्होंने दुबई 62 और 49 रन की पारियां खेली।
विज्ञापन

5 of 6
usman khawaja
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 85 और 141 रन की दो बेहतरीन पारियों की मदद से पहली बार शीर्ष दस में पहुंचे हैं। वह नौ पायदान चढ़कर दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mohammad Hafeez
टिम पेन भी दूसरी पारी में नाबाद 61 रन की मदद से 49वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद हफीज ने वापसी पर बल्लेबाजों की सूची में 45वें स्थान पर जगह बनाई। असद शाफिक पांच पायदान ऊपर 20वें, हारिस सोहेल 17 पायदान ऊपर 57वें और इमाम उल हक 22 पायदान ऊपर 88वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें