ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ और अजिंक्य रहाणे
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद आईसीसी ने टेस्ट में खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। बुधवार (14 जून) को जारी रैंकिंग में भारत के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को काफी फायदा हुआ। फाइनल में 89 और 46 रन की पारी खेलने वाले रहाणे 37वें स्थान पर आ गए हैं। भारत का यह बल्लेबाज 16 महीने बाद टेस्ट टीम में वापसी की। उन्होंने फाइनल में अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए।
बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष तीन पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का कब्जा है। मार्नश लाबुशेन पहले, स्टीव स्मिथ दूसरी और ट्रेविस हेड तीसरे पायदान पर हैं। एक ही देश के तीन खिलाड़ी टॉप-3 में 1984 के बाद हैं। तब वेस्टइंडीज के गॉर्डन ग्रीनिज पहले, क्लाइव लॉयड दूसरे और लैरी गोमेज तीसरे स्थान पर थे।
अश्विन और जडेजा
- फोटो : BCCI
अश्विन पहले स्थान पर काबिज
रहाणे के अलावा रैंकिंग में शार्दुल ठाकुर को भी फायदा हुआ है। शार्दुल ने फाइनल में एक अर्धशतक लगाया था। वह अब बल्लेबाजों की रैंकिंग में 94वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर, फाइनल में नहीं खेलने के बावजूद रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हैं।
टॉप-10 में ऋषभ पंत इकलौते भारतीय
कार दुर्घटना के बाद वापसी के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में पसीना बहाने वाले ऋषभ पंत शीर्ष-10 में शामिल इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं। वह 10वें स्थान पर काबिज हैं। कप्तान रोहित शर्मा 12वें और विराट कोहली 13वें नंबर पर हैं।
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
चोटिल बुमराह को हुआ नुकसान
अनुभवी ऑफ स्पिनर अश्विन भारतीय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होने के बावजूद शीर्ष क्रम के टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं। उनके साथी स्पिनर रवींद्र जडेजा नौवें स्थान पर कायम हैं। हालांकि, चोटिल जसप्रीत बुमराह दो पायदान नीचे आठवें स्थान पर आ गए हैं। बुमराह ने आखिरी बार जुलाई 2022 में टेस्ट मैच खेला था।