न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन का खामियाजा खिलाड़ियों को भुगतना पड़ा है। मंगलवार को जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कप्तान विराट कोहली को नुकसान झेलना पड़ा है। कीवी टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले विराट कोहली टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज थे, लेकिन इस सीरीज में उनके बल्ले से रन नहीं निकले। इसके चलते उन्हें 20 अंक गंवाने पड़े हैं। ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग में वे 886 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, पहले स्थान पर 911 अंकों के साथ स्टीव स्मिथ बने हुए हैं।