फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC test  रैंकिंग: टीम इंडिया और जडेजा शीर्ष पर बरकरार, शिखर ने लगाई छलांग

Tue, 01 Aug 2017 05:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 5
अश्विन और जडेजा - फोटो : twitter
स्टार स्पिनर रविंद्र जडेजा ने आज जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में अपना शीर्ष स्थान पर बरकरार रखा है जबकि विराट कोहली बल्लेबाजों की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर कायम हैं। भारत के गाले में श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट 304 रन और इंग्लैंड के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा टेस्ट 239 रन से जीतने के बाद यह नवीनतम रैंकिंग जारी की गई है।
विज्ञापन

ICC test  रैंकिंग: टीम इंडिया और जडेजा शीर्ष पर बरकरार, शिखर ने लगाई छलांग

2 of 5
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : twitter
बल्लेबाजों की रैंकिंग में चेतेश्वर पुजारा चौथे स्थान के साथ शीर्ष भारतीय हैं जबकि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 21 स्थान की लंबी छलांग के साथ 39वें स्थान पर पहुंच गए हैं।आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं जबकि उनके बाद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का नंबर आता है।
विज्ञापन

ICC test  रैंकिंग: टीम इंडिया और जडेजा शीर्ष पर बरकरार, शिखर ने लगाई छलांग

3 of 5
रंगना हैराथ - फोटो : getty
गेंदबाजों की सूची में रविचंद्रन अश्विन ने श्रीलंका के कप्तान रंगना हेराथ को पछाड़ते हुए एक बार फिर दूसरा स्थान हासिल किया। हेराथ तीसरे स्थान पर हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक स्थान के फायदे से 23वें पायदान पर हैं। जडेजा और अश्विन ने आलराउंडरों की सूची में भी क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान बरकरार रखा है। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन आलराउंडरों की सूची में शीर्ष पर हैं।

ICC test  रैंकिंग: टीम इंडिया और जडेजा शीर्ष पर बरकरार, शिखर ने लगाई छलांग

4 of 5
बेन स्टोक्स - फोटो : Guardian
इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स 12 स्थान के फायदे से बल्लेबाजों की रैंकिंग में संयुक्त 25वें स्थान पर हैं जबिक गेंदबाजों की रैंकिंग में वह दो स्थान चढ़कर 19वें पायदान पर हैं। आलराउंडरों की सूची में वह दक्षिण अफ्रीका के वर्नन फिलेंडर को पछाड़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ICC test  रैंकिंग: टीम इंडिया और जडेजा शीर्ष पर बरकरार, शिखर ने लगाई छलांग

5 of 5
मोइन अली - फोटो : ani
बल्लेबाजों की सूची में जानी बेयरस्टा तीन स्थान के फायदे से नौवें और सलामी बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक तीन स्थान के फायदे से 12वें स्थान पर हैं। जेम्स एंडरसन गेंदबाजों की सूची में एक स्थान के फायदे से संयुक्त तीसरे और मोईन अली एक स्थान के फायदे से 18वें स्थान पर हैं। 

टॉप 5 बल्लेबाज 

स्टीव स्मिथ(ऑस्ट्रेलिया)      941
जो रूट(इंग्लैंड)                  885
केन विलिमसन(न्यूजीलैंड)  880
चेतेश्वर पुजारा(भारत)         866
विराट कोहली(भारत)        826 

टॉप 5 गेंदबाज 

रविंद्र जड़ेजा(भारत)          897
आर अश्विन(भारत)            849
रंगना हेराथ(श्रीलंका)         828
जेम्स एंडरसन(इंग्लैंड)        828
जोश हेजलवुड(ऑस्ट्रेलिया) 826 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें