फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC रैंकिंग: जडेजा को पछाड़कर ये बना नंबर वन खिलाड़ी, धवन-राहुल को हुआ फायदा

Tue, 15 Aug 2017 05:08 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 9
जडेजा
भारत की टेस्ट टीम की शिखर धवन और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी को श्रीलंका के खिलाफ संपन्न हुई तीन मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। दोनों के बीच दूसरे टेस्ट की पहली पारी में पहले विकेट के लिए 188 रन की साझेदारी हुई थी। कल जारी टीम रैंकिंग में श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीत का फायदा मिला और टीम इंडिया की पहले स्थान पर पहुंच गई।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
शिखर धवन
मैन ऑफ द सीरीज चुने गए शिखर धवन सीरीज के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे उन्होंने तीन टेस्ट में 358 रन बनाए। उन्होंने पहले टेस्ट में 190 और आखिरी टेस्ट में 119 रन की पारी खेली। उन्हें रैंकिंग में 10 स्थान का फायदा मिला है और अब वह 28वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 9
लोकेश राहुल - फोटो : ESPN
वहीं दूसरी तरफ राहुल अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 9वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 85 रन की पारी खेली और करियर में दूसरी बार नवीं रैंक पर पहुंचे। इसी साल जुलाई में राहुल पहली बार नवीं रैंक पर पहुंचे थे। उनके पास अब 761 रेटिंग प्वाइंट हैं। 
 

4 of 9
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने तीसरे टेस्ट में 96 गेंद में 108 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसी सीरीज में डेब्यू करने के बाद उन्हें 45 रैंक का फायदा हुआ और वह 68वीं रैंक पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
उमेश यादव - फोटो : P
गेंदबाजों में मोहम्मद शमी ने सीरीज में 10 विकेट हासिल किए और नई रैंकिंग में 19वें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं उमेश यादव करियर की सर्वश्रेष्ठ 21वीं रैंक हासिल की। वहीं तीसरे टेस्ट में रविंद्र जडेजा की जगह टीम में जगह पाने वाले कुलदीप यादव को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। उन्होंने 29 स्थान की छलांग लगाते हुए 58वां स्थान हासिल किया है। उन्होंने तीसरे टेस्ट में 96 रन देकर पांच विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

6 of 9
रविंद्र जडेजा - फोटो : Cricket World
जडेजा को पल्लिकल टेस्ट में नहीं खेलने का नुकसान हुआ है। ऑलराउंडर की रैंकिंग में उन्हें पछाड़कर बांग्लादेश के साकिब अल हसन एक बार फिर दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर बन गए हैं। एक मैच का बैन लगने पर उन्हें 6 अंक का नुकसान उठाना पड़ा बावजूद इसके वो गेंदबाजों में नंबर एक स्थान पर कायम हैं। 
विज्ञापन

दुनिया के टॉप फाइव टेस्ट बल्लेबाज

7 of 9
स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN
दुनिया के टॉप फाइव टेस्ट बल्लेबाज
स्टीव स्मिथ
जो रूट
केन विलियमसन
चेतेश्वर पुजारा
विराट कोहली

दुनिया के टॉप फाइव टेस्ट गेंदबाज 

8 of 9
रविंद्र जडेजा - फोटो : ESPN
दुनिया के टॉप फाइव टेस्ट गेंदबाज
रविंद्र जडेजा
जेम्स एंडरसन
रविचंद्रन अश्विन
जोश हेजलवुड
रंगना हेराथ 
विज्ञापन

दुनिया के टॉप फाइव टेस्ट ऑलराउंडर

9 of 9
शाकिब अल हसन - फोटो : Cricket Country
शाकिब अल हसन
रविंद्र जडेजा
रविचंद्रन अश्विन
मोइन अली
बेन स्टोक्स  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें