गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को बड़ा फायदा हुआ है। नई रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने दो स्थान की छलांग लगाई है और अब 804 अंकों के साथ पांचवीं पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भी उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है और वह अब 793 अंकों के साथ दो स्थान की छलांग लगाकर सातवें स्थान पर काबिज हो गए हैं। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी एक स्थान के फायदे के साथ नौवें स्थान पर चढ़ गए हैं।