फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC T20I Rankings: ईशान किशन भारत के नंबर-1 बल्लेबाज, दिनेश कार्तिक ने लगाई बड़ी छलांग, देखें टॉप-10 की लिस्ट

Wed, 22 Jun 2022 06:21 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईशान टी20 में भारत के नंबर एक बल्लेबाज हैं। उन्होंने अफ्रीकी टीम के खिलाफ दो अर्धशतक लगाए थे। उन्हें इस सीरीज के बाद एक स्थान का फायदा हुआ है।
विज्ञापन
ईशान किशन और दिनेश कार्तिक - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी की ताजा जारी टी20 रैंकिंग में भारत के अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को जबरदस्त फायदा हुआ है। कार्तिक ने 108 स्थानों की छलांग लगाई है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने तीन साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाप चौथे मुकाबले में शानदार अर्धशतक लगाया था। यह उनके 16 साल के टी20 करियर का पहला अर्धशतक था। कार्तिक ने टॉप-100 में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने 87वां स्थान हासिल कर लिया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में सबसे ज्यादा 206 रन बनाने वाले ईशान किशन टॉप-10 में इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं। ईशान टी20 में भारत के नंबर एक बल्लेबाज हैं। उन्होंने अफ्रीकी टीम के खिलाफ दो अर्धशतक लगाए थे। उन्हें इस सीरीज के बाद एक स्थान का फायदा हुआ है। आईसीसी टी20 रैंकिंग में किशन छठे स्थान पर हैं।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में ईशान किशन के बाद भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो केएल राहुल 15वें, रोहित शर्मा 18वें, श्रेयस अय्यर 19वें, विराट कोहली 21वें, सूर्यकुमार यादव 38वें, ऋषभ पंत 65वें और दिनेश कार्तिक 87वें स्थान पर हैं। वहीं, शिखर धवन 97वें पायदान पर काबिज हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पहले शीर्ष स्थान पर हैं।
विज्ञापन

युजवेन्द्र चहल - फोटो : बीसीसीआई
गेंदबाजों में युजवेंद्र चहल को फायदा हुआ। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में छह विकेट लेने के बाद उन्हें तीन स्थानों का फायदा हुआ है। चहल अब 23वें नंबर पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड पहले स्थान पर काबिज हैं। भारत का कोई भी गेंदबाज शीर्ष दस में नहीं है। चहल से आगे सिर्फ भुवनेश्वर कुमार (14वां स्थान) हैं।

विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टेस्ट में नंबर एक ऑलराउंडर बने हुए हैं। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन दूसरे स्थान पर हैं। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली टेस्ट में बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे नंबर पर कायम हैं। वहीं, ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन

बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 में शीर्ष-10 बल्लेबाज
क्रम बल्लेबाज देश रेटिंग अंक
1 बाबर आजम पाकिस्तान 818
2 मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान 794
3 एडेन मार्कराम दक्षिण अफ्रीका 757
4 डेविड मलान इंग्लैंड 728
5 एरॉन फिंच ऑस्ट्रेलिया 716
6 ईशान किशन भारत 703
7 डेवोन कॉनवे न्यूजीलैंड 703
8 पथुम निसांका श्रीलंका 661
9 रसी वान डर डुसे दक्षिण अफ्रीका 658
10 मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड 658
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें