भारतीय टी20 टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा की बादशाहत कायम है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की तरफ से जारी की गई ताजा टी20 रैंकिंग में पाकिस्तान के तीन बल्लेबाजों को फायदा मिला। इनमें बाबर आजम, सैम अयूब और सलमान आगा शामिल हैं। तीनों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में प्रदर्शन का फायदा मिला है। पाकिस्तान ने प्रोटियाज को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से मात दी थी।