फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup Prize Money List: विजेता को मिलेंगे 13 करोड़, पहले राउंड में बाहर होने वाले भी लाखों लेकर जाएंगे

Fri, 30 Sep 2022 02:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस साल चैंपियन बनने वाली टीम को 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 13.05 करोड़ रुपये) मिलेंगे। वहीं, फाइनल हारने वाली टीम को 800,000 डॉलर (करीब 6.52 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे।
विज्ञापन
पिछले साल ऑस्ट्रेलिया की टीम चैंपियन बनी थी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए प्राइज मनी की घोषणा शुक्रवार (30 सितंबर) को की। इस साल चैंपियन बनने वाली टीम को 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 13.05 करोड़ रुपये) मिलेंगे। वहीं, फाइनल हारने वाली टीम को 800,000 डॉलर (करीब 6.52 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 16 अक्तूबर को होगी। फाइनल मैच मेलबर्न में 13 नवंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन


टी20 वर्ल्ड कप के लिए कुल प्राइज मनी की बात करें तो वह 5.6 मिलियन डॉलर (करीब 45.68 करोड़ रुपये) है। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी टीमों को प्राइज मनी के तौर पर एक निश्चित राशि दी जाएगी। पहले राउंड में बाहर होने वाली टीमें भी लाखों रुपये लेकर घर जाएंगी। पिछले साल के टी20 वर्ल्ड कप से तुलना करें तो इस बार प्राइज मनी में बढ़ोतरी नहीं हुई है।

सेमीफाइनल में हारने पर मिलेंगे 3.6 करोड़
सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों 400,000 डॉलर (करीब 3.6 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। आयोजन ऑस्ट्रेलिया के सात मैदानों पर होगा। गीलॉन्ग, होबार्ट, सिडनी, पर्थ, मेलबर्न, ब्रिस्बेन और एडिलेड में मुकाबले खेले जाएंगे। 22 अक्तूबर से सुपर-12 राउंड के मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में कुल 45 मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन


सुपर-12 में पहले से आठ टीमें
सुपर-12 चरण से बाहर होने वाली आठ टीमों को 70,000 डॉलर (करीब 57.08 लाख रुपये) मिलेंगे। सुपर-12 चरण में 30 मैच खेले जाएंगे। इस राउंड में प्रत्येक मैच को जीतने पर टीम को 40,000 डॉलर (करीब 32.63 लाख रुपये) दिए जाएंगे। सुपर-12 में पहले से अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीमें हैं। 

पहले राउंड में बाहर होंगी चार टीमें
सुपर-12 से पूर्व पहले राउंड के मुकाबले होंगे। इसमें आठ टीमें शामिल होंगी। इनमें से चार टीमें बाहर हो जाएंगी। उन्हें 40,000 डॉलर (करीब 32.63 लाख रुपये) से संतोष करना पड़ेगा। पहले राउंड में नामीबिया, नीदरलैंड, श्रीलंका, यूएई, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें खेलेंगी।

प्राइज लिस्ट:
राउंड कितने प्रति टीम कुल
विजेता 1 करीब 13.05 करोड़ रुपये करीब 13.05 करोड़ रुपये
उप-विजेता 1 करीब 6.52 करोड़ रुपये करीब 6.52 करोड़ रुपये
सेमीफाइनल हारने पर 2 करीब 3.26 करोड़ रुपये करीब 6.52 करोड़ रुपये
सुपर-12 में जीत पर 30 करीब 32.62 लाख रुपये करीब 9.76 करोड़ रुपये
सुपर-12 में हार पर 8 करीब 57.08 लाख रुपये करीब 4.55 करोड़ रुपये
पहले राउंड में जीत पर 12 करीब 32,50 लाख रुपये करीब 3.90 करोड़ रुपये
पहले राउंड में हार पर 4 करीब 32,50 लाख रुपये करीब 1.29 करोड़ रुपये
कुल - - करीब 45.68 करोड़ रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें