फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर एक टी-20 बल्लेबाज: फिर बजा ICC रैंकिंग में डंका, बावजूद इसके IPL में खेलने को तरस रहा

Wed, 28 Apr 2021 09:26 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इससे पहले कोहली ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान बाबर आजम को गंवा दिया था।
विज्ञापन
डेविड मलान - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल टी-20 बल्लेबाजों की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नवीनतम रैंकिंग में क्रमश: पांचवें और सातवें स्थान पर बरकरार हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने शीर्ष 10 में जगह बनाई है।

विज्ञापन


विकेटकीपर बल्लेबाज रिजवान ने जिंबाब्वे के खिलाफ पहले और तीन टी-20 मुकाबले में क्रमश: 82 और 91 रन की पारियां खेली जिसकी बदौलत वह पांच स्थान के फायदे के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन और भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा।

 

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम तीसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के डेविड मलान 892 अंक के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं जबकि आरोन फिंच 830 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। गेंदबाजों और आलराउंडरों की सूची में भारत का कोई खिलाड़ी शीर्ष 10 में शामिल नहीं है। टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में कोहली पांचवें जबकि रोहित संयुक्त सातवें स्थान पर हैं।

टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में केन विलियमसन शीर्ष पर बरकरार हैं जबकि पैट कमिंस (908) गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं। कमिंस ने भारत के रविचंद्रन अश्विन (850) पर 48 अंक की बढ़त बना रखी है। टेस्ट ऑलराउंडरों की सूची में रविंद्र जडेजा तीसरे जबकि अश्विन चौथे स्थान पर हैं। जेसन होल्डर शीर्ष पर चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें