बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में हुई भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए आईसीसी ने मंगलवार को सात लोगों को निलंबित कर दिया।
साथ ही दो अन्य लोगों पर भी रिपोर्ट नहीं करने का आरोप लगाया है। हालांकि आईसीसी ने इन लोगों के नामों का खुलासा अभी नहीं किया है।
आईसीसी ने कहा कि इन सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जांच पूरी होने के बाद इनके नामों की घोषणा कर दी जाएगी।
आईसीसी ने कहा, ‘आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी की अपराध निरोधक और सुरक्षा यूनिट की शुरुआती जांच के बाद नौ लोगों पर कार्रवाई की है। इन सभी पर 2013 में आयोजित बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप हैं।’