फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीसी ने श्रीलंकाई क्रिकेटर पर की बड़ी कार्यवाई, इस मामले में किया सस्पेंड

Thu, 04 Apr 2019 06:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिलहारा - फोटो : social media
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी दिलहारा लोकुहेटिगे को फिक्सिंग और भ्रष्ट पेशकश का खुलासा करने में नाकाम रहने के कारण अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


श्रीलंका की तरफ से नौ वनडे और दो टी20 मैच खेलने वाले पूर्व तेज गेंदबाज लोकुहेटिगे पर आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है उन्हें जवाब देने के लिये 14 दिन का समय दिया गया है। 

लोकुहेटिगे पर लगाए गए नए आरोप पिछले साल अमीरात क्रिकेट बोर्ड द्वारा यूएई में टी10 लीग के दौरान उनके खिलाफ लगाए गए इसी तरह के आरोपों के अतिरिक्त हैं। 
विज्ञापन


आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘अस्थायी निलंबन पहले की तरह पूर्ण प्रभावी रहेगा तथा इन नए आरोपों की जांच लंबित होने तक वह आईसीसी संहिता के तहत निलंबित रहेंगे।’’ 
विज्ञापन


इनपुट: भाषा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें