फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli Video: मैच फिनिश करने से लेकर कमाल की फील्डिंग तक, आईसीसी ने बताया 2022 में क्यों खास रहे कोहली?

Tue, 06 Dec 2022 12:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विराट कोहली के लिए 2020 और 2021 का साल बेहद साधारण रहा था, लेकिन 2022 में वह शानदार लय में रहे। अपनी फील्डिंग से कमाल करने से लेकर बल्लेबाजी से मैच पलटने तक विराट ने 2022 में सब कुछ किया। 
 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लय में लौट चुके हैं। नवंबर 2019 में अपना आखिरी टेस्ट शतक लगाने वाले विराट लगभग तीन साल तक कोई शतक नहीं लगा पाए, लेकिन एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 71वां शतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह सब कर दिखाया, जो पिछले दो साल में नहीं कर पाए थे। 
विज्ञापन


विराट टी20 विश्व कप में भारत के पहले मैच में ही कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने नाबाद 82 रन बनाकर भारत को पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिलाई। इस मैच में भारत के चार विकेट जल्दी गिर गए थे। इसके बाद कोहली ने हार्दिक पांड्या के साथ शतकीय साझेदारी कर मैच में टीम इंडिया की वापसी कराई और फिर 19वें ओवर में मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी भी उठाई। उन्होंने हारिस रऊफ के खिलाफ लगातार दो गेंदों पर छक्के लगाए। इनमें से एक छक्का इतना खास था कि उसे कोई भी क्रिकेट फैन भूल नहीं पाया है। 

Trending Videos
विज्ञापन

इसके अलावा कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग करते हुए शानदार कैच पकड़ा था। उन्होंने तीस गज के दायरे के अंदर फील्डिंग करते हुए बेहतरीन रन आउट भी किया। बल्लेबाज के करीब खड़े होकर बेहतरीन कैच भी पकड़ा। 

कोहली इस साल टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने तीसरी बार टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का गौरव हासिल किया। वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। इस साल की शुरुआत विराट के लिए भूलने वाली थी, क्योंकि जनवरी के महीने में उन्होंने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ी थी, लेकिन इसके बाद शानदार वापसी करते हुए कोहली ने साल का अंत सुखद कर लिया है। आईसीसी ने विराट का एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि 2022 में विराट ने ऐसा क्या खास किया है, जो उनके फैंस कभी नहीं भूल पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें