फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: आईसीसी ने बताया- फाइनल से पहले व्यवस्थित क्वारंटीन में रहेगी टीम इंडिया

Sat, 29 May 2021 05:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टेस्ट श्रृंखला के लिए पहले ही वहां पहुंच चुकी है जबकि विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम भारत में मुंबई में 14 दिनों का पृथकवास पूरा करने के बाद तीन जून को इंग्लैंड पहुंचेगी।
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर @BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पहले 'व्यवस्थित पृथकवास' में रहेगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के शनिवार को इसकी जानकरी दी लेकिन यह नहीं बताया कि टीम को इंग्लैंड पहुंचने के बाद कितने दिनों तक कड़े पृथकवास में रहना होगा।

विज्ञापन


डब्ल्यूटीसी तालिका में शीर्ष पर रही इन दोनों टीमों के बीच 18 से 22 जून तक साउथमप्टन के हैम्पशर बाउल में यह मुकाबला खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टेस्ट श्रृंखला के लिए पहले ही वहां पहुंच चुकी है जबकि विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम भारत में मुंबई में 14 दिनों का पृथकवास पूरा करने के बाद तीन जून को इंग्लैंड पहुंचेगी।

आईसीसी से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, 'ब्रिटेन सरकार की ओर से 17 मई 2021 को जारी स्वास्थ्य सुरक्षा (कोरोना वायरस, अंतरराष्ट्रीय यात्रा और संचालन जवाबदेही) (इंग्लैंड) विनियमन 2021 में उल्लिखित कार्यक्रम को छूट प्रदान की गई है।' विज्ञप्ति में कहा गया, 'यहां पहुंचने के बाद टीम हवाई अड्डे से सीधे हैम्पशर बाउल स्थित होटल पहुंचेगी जहां व्यवस्थित पृथकवास अवधि शुरू करने से पहले उनकी फिर से जांच की जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीसी की विज्ञप्ति में हालांकि इस बात का उल्लेख नहीं है कि टीम को साउथम्पटन में कड़े पृथकवास में कितने दिनों तक रहना होगा। न्यूजीलैंड टीम के लिए, ईसीबी (इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड) ने तीन दिनों के कड़े पृथकवास का इंतजाम किया है इसके बाद खिलाड़ियों को अभ्यास की छूट होगी।

पृथकवास के दौरान खिलाड़ियों की नियमित जांच की जाएगी। भारतीय टीम मुंबई में 14 दिनों के पृथकवास के दौरान आरटी-पीसीआर जांच की छह निगेटिव रिपोर्ट के साथ ब्रिटेन रवाना होगी। ब्रिटेन में खिलाड़ियों को जांच में निगेटिव आने के बाद धीरे-धीरे छूट का दायरा बढ़ाया जाएगा। पृथकवास के बाद उन्हें छोटे समूह और फिर बड़े समूह में अभ्यास की अनुमति होगी। टीम को हालांकि हर समय जैव-सुरक्षित माहौल (बायो-बबल) में रहना होगा। न्यूजीलैंड की टीम 15 जून को ईसीबी के बायो-बबल से डब्ल्यूटीसी से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के बबल में आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें