फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीसी की कार्रवाई: इस भारतीय तेज गेंदबाज पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, चेतावनी और डिमेरिट पॉइंट मिला

Wed, 03 Dec 2025 01:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

हर्षित का यह पिछले 24 महीनों में पहला अपराध था, इसी वजह से उनपर जुर्माना नहीं लगा और डिमेरिट पॉइंट देकर छोड़ दिया गया। हर्षित ने ब्रेविस को इशारा किया था, जिससे उन पर आईसीसी ने कार्रावाई की।
विज्ञापन
हर्षित राणा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में भले ही टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 रनों से जीत दर्ज की हो, लेकिन इसी मुकाबले के बाद भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा पर आईसीसी ने कार्रवाई की है। राणा को अंतररराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए चेतावनी दी गई है और उनके नाम पर एक डिमेरिट पॉइंट दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

घटना कब और कैसे हुई?
यह घटना दक्षिण अफ्रीका की पारी के 22वें ओवर में हुई, जब हर्षित राणा ने युवा बल्लेबाज डिवाल्ड ब्रेविस को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। आउट करने के बाद हर्षित ने ब्रेविस की ओर देखते हुए कथित रूप से ड्रेसिंग रूम की दिशा में इशारा किया, जो आईसीसी के अनुसार खिलाड़ियों को भड़काने वाला संकेत माना जा सकता है। आईसीसी ने इस व्यवहार को आचार संहिता की धारा 2.5 का उल्लंघन बताया। आईसीसी ने वजह बताते हुए लिखा है, 'हर्षित ने ऐसी भाषा, इशारे या हरकतें कीं, जिनका उद्देश्य बल्लेबाज को अपमानित करना या आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए उकसाना हो।' 

पहला अपराध, हर्षित को फैसला मंजूर
यह हर्षित राणा का पिछले 24 महीनों में पहला अपराध था, इसलिए मामला जुर्माने तक नहीं पहुंचा और सिर्फ चेतावनी और एक डिमेरिट पॉइंट देकर छोड़ दिया गया। राणा ने अपना दोष स्वीकार कर मैच रेफरी रिची रिचर्डसन द्वारा प्रस्तावित सजा मान ली, जिसके कारण औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी।
विज्ञापन

मैच में भारत की जीत और कोहली की चमक
मैच में भारत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराया। इस जीत में विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी अहम रही। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को रायपुर में खेला जा रहा है, जहां भारत बढ़त हासिल कर सीरीज पर कब्जा करने की कोशिश करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें