फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC ने कहा स्टीव स्मिथ और विराट पर नहीं होगी कोई कार्रवाई

Wed, 08 Mar 2017 09:26 PM IST
amarujala.com- presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने अंततः यह साफ कर दिया है कि वह विराट कोहली या स्टीव स्मिथ के खिलाफ डीआरएस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं करेगी। बंगलूरू में 75 रन से जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली थी। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने आरोप लगाया था कि ऑस्ट्रेलिया कप्तान और टीम के अन्य खिलाड़ी डीआरएस के मसले पर ड्रेसिंग रूम की तरफ मदद के लिए देख रहे थे। जो कि खेल के नियमों के खिलाफ है। 
विज्ञापन


एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आईसीसी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के के अनुरूप इन खिलाड़ियों पर बंगलूरू टेस्ट के दौरान कोई आरोप नहीं लगा है। खासकर विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के मामले में आईसीसी कोई कार्रवाई नहीं करेगी। 

आईसीसी के सीईओ डेव रिचर्डसन ने कहा, हमें बंगलूरू में एक बेहतरीन मैच देखने को मिला। जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत हासिल करने के लिए सब कुछ लगा दिया। इसलिए मैच के दौरान और बाद में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के भावनाएं चरम पर थीं। 
विज्ञापन


इससे पहले बीसीसीआई ने आईसीसी से स्टीव स्मिथ पर कार्रवाई करने की मांग की थी। इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ जेम्स सदरलैंड ने अपने कप्तान का बचाव करते हुए विराट कोहली पर हमला किया और कहा कि उन्होंने नियमों के विरुद्ध बर्ताव किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें