फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कतर टी-10 लीग में फिक्सिंग की जांच शुरू, मालिकों और आयोजकों में बदलाव ने बजाई खतरे की घंटी

Wed, 18 Dec 2019 11:56 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ICC - फोटो : social Media
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कतर टी-10 लीग की भ्रष्टाचार निरोधक जांच शुरू करेगी। क्योंकि इसमें कई जाने पहचाने सटोरियो की मौजूदगी का पता चला है। एक साल पहले आईसीसी से मंजूरी पाने वाली इस लीग में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमा समेत कई रिटायर्ड खिलाड़ियों ने भाग लिया था। आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई आयोजकों के साथ मिलकर लीग पर नजर रखे हुए थी।

विज्ञापन


आईसीसी इंटीग्रिटी जीएम एलेक्स मार्शल ने एक बयान में कहा कि आयोजकों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर आईसीसी ने इस लीग को एक साल पहले मंजूरी दी थी । उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट से ठीक पहले टीम के मालिकों और आयोजकों में बदलाव ने खतरे की घंटी बजा दी। हमने इसके लिए अतिरिक्त जांच का इंतजाम किया।

उन्होंने कहा कि हमने पाया कि कई जाने माने सटोरिये लीग के दौरान मौजूद थे और सुनियोजित ढंग से उन्होंने काम को अंजाम दिया। इस वजह से आईसीसी एसीयू टीम ने कई नई जांच शुरू की। कतर टी-10 लीग का आयोजन सात से 16 दिसंबर तक कतर क्रिकेट संघ ने किया था। टी-10 लीग में छह टीमों ने भाग लिया जिनमें 24 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने भाग लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें