फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Rankings: नॉकआउट मैच के बाद रैंकिंग में भी चमके विराट, अय्यर को भी हुआ फायदा, शीर्ष-10 में चार भारतीय

Wed, 05 Mar 2025 03:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले विराट कोहली को आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में तगड़ा फायदा हुआ है। वह दो स्थानों की छलांग लगाकर शीर्ष पांच में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले विराट कोहली को आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में तगड़ा फायदा हुआ है। वह दो स्थानों की छलांग लगाकर शीर्ष पांच में शामिल हो गए हैं। वहीं, सेमीफाइनल मैच में कोहली के साथ 91 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाने वाले श्रेयस अय्यर ने भी छलांग लगाई है। वह आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

शीर्ष-10 में चार भारतीय शामिल
आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में शीर्ष 10 में चार भारतीयों का दबदबा है। पहले स्थान पर 791 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल मौजूद हैं। वह पिछले हफ्ते बाबर आजम को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंचे थे। चौथे स्थान पर विराट कोहली हैं। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा को दो पायदानों का नुकसान हुआ है, लेकिन वह शीर्ष पांच में मौजूद हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (195 रन) एक स्थान की छलांग लगाने में कामयाब हुए।

जादरान को मिला शतकीय पारी का लाभ
विराट कोहली मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 72.33 के औसत और 83.14 के स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए हैं। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद शतक लगाया था। वहीं, अफगानिस्तान के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान को इंग्लैंड के खिलाफ 177 रनों की शानदार पारी खेलने का फायदा हुआ है। वह 13 स्थानों की छलांग लगाकर शीर्ष 10 में शामिल हो गए। 
विज्ञापन

जडेजा नौवें पायदान पर मौजूद, अक्षर ने लगाई लंबी छलांग
ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भारत के अक्षर पटेल को तगड़ा फायदा हुआ है। वह 17 स्थानों के फायदे के साथ 13वें पायदान पर पहुंच गए हैं। शीर्ष 10 में रवींद्र जडेजा के अलावा कोई मौजूद नहीं है। वह नौवें पायदान पर 213 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ बने हुए हैं। वहीं, अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई दो स्थानों के फायदे के साथ शीर्ष ऑलराउंडर बन गए हैं। उन्हें दो स्थानों का लाभ हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें