फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Rankings: इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ने का मंधाना को हुआ फायदा, T20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर

Tue, 01 Jul 2025 02:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारत की शेफाली वर्मा एक पायदान चढ़कर 13वें, जबकि हरलीन देयोल 86वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना मंगलवार को आईसीसी महिला टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच गईं। वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 की सीरीज के पहले मैच में शतक लगाया था। उस मैच में उन्होंने चोटिल हरमनप्रीत कौर की जगह कप्तानी भी की थी।
विज्ञापन

मंधाना ने 62 गेंद में 15 चौकों और तीन छक्कों के साथ 112 रन बनाये थे जिसकी मदद से भारत ने 97 रन से जीत दर्ज की। मंधाना के अब 771 रेटिंग अंक हैं जो उनके कैरियर में सर्वोच्च हैं। वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज 774 अंक लेकर दूसरे और ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी 794 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं।
विज्ञापन

भारत की शेफाली वर्मा एक पायदान चढ़कर 13वें, जबकि हरलीन देयोल 86वें स्थान पर हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लौरेन बेल चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। पाकिस्तानी स्पिनर सादियो इकबाल शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें