फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीसी रैंकिंग: पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमां को बड़ा फायदा, टॉप-5 में पहुंचे रबाडा

Wed, 07 Apr 2021 06:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

  • एकदिवसीय रैंकिंग में बल्लेबाजों में विराट शीर्ष पर काबिज 
  • फखर जमां को सात स्थान का फायदा 
विज्ञापन
फखर जमान - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां को उनके प्रदर्शन का इनाम आईसीसी की ताजा रैंकिंग में मिला है। आईसीसी ने बुधवार को अपनी नई रैंकिंग जारी की। इसमें पाकिस्तानी बल्लेबाज को सात स्थान का फायदा हुआ है और वह अब 12वें पायदान पर पहुंच गए हैं। फखर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए 193 रन की जबरदस्त पारी खेली थी। 

विज्ञापन


आईसीसी की एकदिवसीय रैंकिंग में बल्लेबाजी में भारतीय कप्तान विराट कोहली अभी भी शीर्ष पर काबिज हैं। उनके 857 रेटिंग पॉइंट हैं। हालांकि उनकी रैंकिंग को पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम से खतरा बना हुआ हैं। बाबर सिर्फ पांच पॉइंट के अंतर से दूसरे स्थान पर हैं। वहीं इस लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। इनके अलावा इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर को भी फायदा हुआ है और दोनों क्रमशः छठे और दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

गेंदबाजों की रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा को फायदा हुआ है और वह एक स्थान की छलांग के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं रबाडा के साथी एनरिच नॉर्त्जे पाकिस्तान के खिलाफ दो मुकाबलों में सात विकेट लेने की बदौलत करियर के सर्वश्रेष्ठ 73वें स्थान पर आ गए हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में कीवी पेसर ट्रेंट बोल्ट अभी भी शीर्ष पर बने हुए हैं वहीं जसप्रीत बुमराह भारत की तरफ से टॉप-10 में इकलौते गेंदबाज हैं और चौथे स्थान पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन

 

टी-20 प्रारूप में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू करने वाले न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज फिन एलेन अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत शीर्ष 100 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। वहीं न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी मैच में 15 रन देकर तीन विकेट लेने के बाद करियर की सर्वश्रेष्ठ छठी रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। बता दें कि टी-20 रैंकिंग में गेंदबाजी की शीर्ष 10 में कोई भारतीय गेंदबाज शामिल नहीं है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें