फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट और वनडे में बड़े बदलाव कर सकता है आईसीसी!

Sat, 04 Feb 2017 12:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
ICC - फोटो : ICC
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संघ (आईसीसी) की मुख्य कार्यकारी समिति (सीईसी) ने टेस्ट और वनडे क्रिकेट में बड़े फेरबदल कर इनके ढांचे को पुनर्गठित करने का प्रस्ताव रखा है। संभव है कि अब इन फॉर्मेट में मैच लीग स्पर्धा में करवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


आईसीसी की सीईसी के प्रस्ताव के अनुसार टेस्ट लीग को दो भागों में करवाया जाए, जिसमें 13 टीमों शामिल होंगी। इसी से पता चलेगा कि वर्ल्डकप 2019 में कौन-कौन से मुल्क क्वालिफाई करेंगे।

पहले भाग में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग की पहली 9 टीमें शामिल होंगी, जो एलीट लीग का हिस्सा होंगी। इसके बाद जिंबाब्वे, अफगानिस्तान और आयरलैंड के साथ अन्य असोसिएट देश दूसरे भाग का हिस्सा होंगे। इस प्रस्ताव को आईसीसी बोर्ड के पास भेजा जाएगा। शनिवार को आईसीसी इस मॉडल के वित्तीय ढांचे पर चर्चा करेगा। हालांकि, भारत इस सुझाव के पक्ष में नजर नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी ने नाम लेना है अंतिम विकल्प

बीसीसीआई - फोटो : getty
बीसीसीआई के कुछ हाई प्रोफाइल सूत्रों का कहना है कि यदि नए ढांचे के सुझावों मान लिया जाता है, तो भारतीय बोर्ड न सिर्फ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से अपना नाम वापिस लेगा, बल्कि साथ ही सभी द्विपक्षीय प्रतिबद्धताओं से भी हट जाएगा।

खबरों के अनुसार, मौजूदा हालातों में बीसीसीआई के पास 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी से अलग होना ही अंतिम विकल्प है। बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से आई खबरों की मानें, इस मीटिंग में भारतीय बोर्ड को शामिल नहीं किया गया। भारतीय क्रिकेट के हितों को नजरअंदाज किए गए फैसलों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

हालांकि बीसीसीआई के पास अब शी समय है क्योंकि पुनर्गठन के प्रस्ताव पर शनिवार को आईसीसी बोर्ड की मीटिंग में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, टी-20 विश्व कप को चार साल के अंतराल के बाद दो चरणों में कराए जाने का प्रयास भी किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें