फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI Rankings: शुभमन को मिला शानदार प्रदर्शन का लाभ, वनडे रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, विराट पांचवें नंबर पर

Wed, 24 Aug 2022 05:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन को एक स्थान का नुकसान हुआ। उन्होंने जिम्बाब्वे में तीन मुकाबलों में तीन मैचों में 154 रन बनाए थे। धवन ने पहले और तीसरे मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी। वह 12वें स्थान पर खिसक गए।
विज्ञापन
विराट कोहली और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल बुधवार को जारी आईसीसी वनडे रैंकिंग में 45 पायदान की छलांग के साथ 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 22 वर्षीय युवा खिलाड़ी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने हरारे में आखिरी मैच में अपना पहला शतक बनाया था। गिल ने 97 गेंद की पारी में 130 रन बनाए थे।
विज्ञापन

रैंकिंग में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली 744 के रेटिंग अंक के साथ अपने पांचवें स्थान पर कायम हैं। कोहली ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं लिया था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में आराम दिया गया था। वह छठे स्थान पर काबिज हैं।

हालांकि, अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन को एक स्थान का नुकसान हुआ। उन्होंने जिम्बाब्वे में तीन मुकाबलों में तीन मैचों में 154 रन बनाए थे। धवन ने पहले और तीसरे मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी। वह 12वें स्थान पर खिसक गए।
विज्ञापन

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शीर्ष पर कायम हैं। उनके 891 रेटिंग अंक हैं। बाबर के बाद दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के रसी वान डर डुसेन हैं। उनके 789 रेटिंग अंक हैं। गेंदबाजी में न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट शीर्ष पर हैं। भारत के जसप्रीत बुमराह चौथे स्थान पर हैं। ऑलराउंडर की सूची में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन पहले पायदान पर हैं। शीर्ष दस में कोई भारतीय नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें