फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति बल्लेबाजी रैंकिंग में छठे स्थान पर खिसकी, गेंदबाजों में झूलन पांचवें स्थान पर बरकरार

Tue, 02 Mar 2021 05:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
स्मृति मंधाना - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को महिला खिलाड़ियों की वन-डे रैंकिंग जारी की। भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना आईसीसी की महिला वन-डे खिलाड़ी रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में दो स्थान के नुकसान से छठे स्थान पर खिसक गई जबकि झूलन गोस्वामी गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर बरकरार है। 

विज्ञापन


एक अन्य अनुभवी खिलाड़ी मिताली राज 687 अंक के साथ नौवें स्थान पर हैं और बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल दूसरी भारतीय बल्लेबाज हैं। स्मृति के 732 अंक हैं। इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्युमोंट न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में 2-1 की जीत के दौरान शानदार प्रदर्शन की बदौलत पांच स्थान की छलांग के साथ शीर्ष पर पहुंच गई हैं। 

टैमी ने वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर और न्यूजीलैंड की ऐमी सेटरथवाइट जैसी खिलाड़ियों को पछाड़ा और दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग पर 16 अंक की बढ़त बना ली है। झूलन (691), पूनम यादव (679), शिखा पांडे (675) और दीप्ति शर्मा (639) गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 10 में शामिल हैं। ये सभी अपनी पिछली रैंकिंग पर बरकरार हैं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की जेस जोनासेन 804 अंक के साथ शीर्ष स्थान पर कायम हैं। उनके बाद उनकी हमवतन मेगान शुट (735) का नंबर आता है। आलराउंडरों की सूची में दीप्ति 359 अंक के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई हैं। आस्ट्रेलिया की एलिस पैरी शीर्ष पर चल रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें