फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC वनडे  रैंकिंग: सचिन के 19 साल पुराने रिकॉर्ड की विराट ने की बराबरी, 4 की टॉप टेन में एंट्री

Mon, 04 Sep 2017 04:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली
श्रीलंका का उसी के घर नें वनडे सीरीज में 5-0 से सूपड़ा साफ करने वाली टीम इंडिया को आईसीसी रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है। टीम के कप्तान विराट कोहली सहित टीम के सभी खिलाड़ियों ने रैंकिंग में ऊंची छलांग लगाई है। 
विज्ञापन

ICC वनडे  रैंकिंग: सचिन के 19 साल पुराने रिकॉर्ड की विराट ने की बराबरी, 4 की टॉप टेन में एंट्री

2 of 7
सचिन तेंदुलकर
सीरीज में दो शतक के साथ तकरीबन 110 के औसत से 330 रन बनाने वाले विराट पहले से ही रैंकिंग में नबर एक पायदान पर काबिज थे। लेकिन इस शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें रेटिंग प्वाइंट्स का फायदा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने आईसीसी रैंकिंग में सर्वाधिक रेटिंग प्वाइंट के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। आईसीसी रैंकिंग में पहले पायदान पर काबिज विराट के 887 रेटिंग प्वाइंट हैं। सचिन तेंदुलकर ने साल 1998 में इतने ही रेटिंग प्वाइंट्स हासिल किए थे। 
विज्ञापन

ICC वनडे  रैंकिंग: सचिन के 19 साल पुराने रिकॉर्ड की विराट ने की बराबरी, 4 की टॉप टेन में एंट्री

3 of 7
जसप्रीत बुमराह - फोटो : getty
सीरीज में 15 विकेट हासिल करने वाले बुमराह ने 27 स्थान की छलांग लगाते हुए सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है। वह वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले बुमराह की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 27 थी जो उन्होंने इसी साल जून में हासिल की थी। सीरीज के दौरान बुमराह ने अपने वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया। पल्लेकल में उन्होंने 27 रन देकर पांच विकेट हासिल किए थे। 

ICC वनडे  रैंकिंग: सचिन के 19 साल पुराने रिकॉर्ड की विराट ने की बराबरी, 4 की टॉप टेन में एंट्री

4 of 7
अक्षर पटेल - फोटो : Getty
बांए हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को भी सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा हुआ है। सीरीज के शुरुआती चार मैचों में खेलने वाले अक्षर ने 6 विकेट हासिल किए। इसके बाद 10 स्थान की छलांग लगाते हुए वो 20वें से 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में अक्षर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 9वीं रैंकिंग पर पहुंचे थे। 
विज्ञापन

ICC वनडे  रैंकिंग: सचिन के 19 साल पुराने रिकॉर्ड की विराट ने की बराबरी, 4 की टॉप टेन में एंट्री

5 of 7
कुलदीप यादव - फोटो : ESPN
टीम के अन्य गेंदबाजों को भी शानदार गेंदबाजी का फायदा हुआ है।  हार्दिक पांड्या दो स्थान की छलांग के साथ 61वें, कुलदीप यादव 21 स्थान सुधार के साथ 89वें, यजुवेंद्र चहल 55 स्थान की छलांग के साथ गेंदबाजों की रैंकिंग में 99वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 
 
विज्ञापन

ICC वनडे  रैंकिंग: सचिन के 19 साल पुराने रिकॉर्ड की विराट ने की बराबरी, 4 की टॉप टेन में एंट्री

6 of 7
रोहित शर्मा
सीरीज में दो शतकों के साथ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा (302)और पूर्व कप्तान एमएस धोनी की एक बार फिर टॉप टेन में वापसी हुई है। रोहित पांच स्थान की छलांग लगाते हुए 9वें और धोनी 2 स्थान के सुधार के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। धोनी ने सीरीज में 82.23 की औसत से 162 रन बनाए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI
टीम रैंकिंग में टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका(119) और ऑस्ट्रेलिया(117)के बाद तीसरे पायदान पर है। हालांकि भारतीय टीम के भी 117 रेटिंग प्वाइंट हैं लेकिन प्वाइंट्स के मामले में वो भारत से आगे है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें