ओमान और स्कॉटलैंड अगले साल ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्तूबर से 15 नवंबर तक होने वाले टी-20 विश्व के लिए पहले ही क्वालिफाई कर लिया है। हालांकि, गुरुवार को दोनों टीमों के बीच प्लेऑफ के पांचवें स्थान के लिए मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में स्कॉटलैंड ने ओमान को पांच विकेट से हरा दिया।
ओमान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। जवाब में स्कॉटलैंच ने पांच विकेट खोकर ही 168 रन बनाकर मैच जीत लिया। बता दें कि इससे पहले ओमान ने करो और मरो के मुकाबले में हांगकांग को 12 रन से मात देकर पहली बार किसी वैश्विक टूर्नामेंट के मुख्य दौर में खेलने का हक पाया।