फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत से कैसे छिना नंबर-1 का ताज?: इंग्लैंड ने हासिल किया आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहला स्थान, श्रीलंका को रौंदा

Sun, 20 Sep 2026 12:40 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड ने श्रीलंका को 3-0 से हराकर आईसीसी पुरुष टी20I टीम रैंकिंग में भारत को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। दोनों टीमों के रेटिंग अंक 269 हैं, लेकिन सटीक रेटिंग में इंग्लैंड 268.80 के साथ भारत (268.76) से आगे है। सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद आईसीसी पुरुष टी20 टीम रैंकिंग में भारत को पीछे छोड़ दिया है। तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने श्रीलंका के 124 रन के लक्ष्य को 10 ओवर के अंदर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गया।

विज्ञापन


हालांकि, इंग्लैंड और भारत दोनों के 269 रेटिंग अंक हैं। दशमलव के स्तर पर इंग्लैंड का रेटिंग 268.80 और भारत का 268.76 है। रेटिंग को पूर्ण अंक में राउंड करने पर दोनों टीमों के 269 अंक दिखाई देते हैं।

तीसरे टी20 में इंग्लैंड की आसान जीत
तीसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 124 रन पर सिमट गई। पथुम निसांका ने 36 और कामिंदु मेंडिस ने 35 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

इंग्लैंड की ओर से सन्नी बेकर, जोफ्रा आर्चर और विल जैक्स ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने शानदार शुरुआत की। जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 39 गेंदों में 85 रन की साझेदारी की और टीम को 10 ओवर से पहले ही जीत के करीब पहुंचा दिया।

दूसरे टी20 में भी इंग्लैंड का दबदबा
दूसरे टी20 में श्रीलंका ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने तीन विकेट झटके। इसके बाद टॉम बैंटन ने सिर्फ 23 गेंदों पर नाबाद 52 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड को जीत दिलाई और सीरीज अपने नाम कर ली। पहले टी20 में हैरी ब्रूक ने भी शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 49 गेंदों पर नाबाद 114 रन बनाए थे। ब्रूक ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी की थी। जवाब में श्रीलंका की टीम 135 रन पर ऑलआउट हो गई थी। दुनिथ वेलालागे ने 21 गेंदों पर 33 रन बनाकर टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए थे।
 

भारत दूसरे स्थान पर, ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर
नई आईसीसी पुरुष टी20 रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर है। भारत के 64 मैचों में 17,201 अंक और 269 रेटिंग अंक हैं। इंग्लैंड के 41 मैचों में 11,021 अंक हैं और उसका रेटिंग 269 है। ऑस्ट्रेलिया 260 रेटिंग अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड 247 अंक के साथ चौथे और दक्षिण अफ्रीका 243 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। पाकिस्तान 240 रेटिंग अंक के साथ छठे, वेस्टइंडीज 234 के साथ सातवें और बांग्लादेश 224 के साथ आठवें स्थान पर है।

ICC पुरुष टी20 टीम रैंकिंग

रैंक टीम मैच अंक रेटिंग
1 इंग्लैंड 41 11021 269
2 भारत 64 17201 269
3 ऑस्ट्रेलिया 38 9868 260
4 न्यूजीलैंड 50 12348 247
5 दक्षिण अफ्रीका 53 12881 243
6 पाकिस्तान 57 13679 240
7 वेस्टइंडीज 56 13079 234
8 बांग्लादेश 53 11860 224
9 श्रीलंका 47 10334 220
10 अफगानिस्तान 39 8565 220

नोट: रैंकिंग में रेटिंग अंक कुल अंकों और खेले गए मैचों के अनुपात से तय होते हैं। भारत की वास्तविक रेटिंग 268.76 और इंग्लैंड की 268.80 है, इसलिए दोनों को 269 पर राउंड किया गया है
विज्ञापन

श्रीलंका नौवें स्थान पर खिसका
सीरीज शुरू होने से पहले श्रीलंका 221 रेटिंग अंक के साथ नौवें स्थान पर था। इंग्लैंड के खिलाफ 0-3 की हार के बाद उसके रेटिंग अंक घटकर 220 हो गए हैं। इसके बावजूद श्रीलंका नौवें स्थान पर बना हुआ है। अफगानिस्तान भी 220 रेटिंग अंक के साथ 10वें स्थान पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें