फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: टी20 विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, आईसीसी ने लॉन्च किया एंथम; इस भारतीय गायक की आवाज भर देगी जुनून

Fri, 30 Jan 2026 10:19 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीसी ने शुक्रवार को आगामी विश्व कप का एंथम लॉन्च कर दिया। इस गाने का नाम 'Feel The Thrill' है, जिसे मशहूर भारतीय संगीतकार और गायक अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है और गाया भी है।
विज्ञापन
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 ट्रॉफी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टूर्नामेंट का आगाज होगा। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को आगामी विश्व कप का एंथम लॉन्च कर दिया। इस गाने का नाम 'Feel The Thrill' है, जिसे मशहूर भारतीय संगीतकार और गायक अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है और गाया भी है।
विज्ञापन

आईसीसी के सीईओ ने क्या कहा?
आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा, 'आईसीसी के प्रमुख टूर्नामेंट सिर्फ खेल आयोजन नहीं, बल्कि वैश्विक सांस्कृतिक उत्सव होते हैं। टी20 विश्व कप बेहद प्रतिस्पर्धी और रोमांचक है, जहां हर पल खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए यादगार बन जाता है। यह आधिकारिक गीत उसी भावना को संगीत के जरिये दुनिया तक पहुंचाने की कोशिश है।'
 

अनिरुद्ध रविचंदर का बयान
वहीं, गीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने कहा, 'क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, एक भावना है। हर चीयर, हर सन्नाटा और हर दिल की धड़कन एक ही सुर में जुड़ जाती है। 'Feel The Thrill' के जरिये हमने दुनियाभर के फैंस को मैदान की प्रतिद्वंद्विता से ऊपर उठकर एकजुट करने की कोशिश की है।'

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें