फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीसी के शिकंजे में जल्द होगा सट्टेबाज अनील मुनावर, 11 मुल्कों की पुलिस कर रही तलाश

Wed, 29 Aug 2018 12:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aneel munawar
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद कथित सट्टेबाज अनील मुनावर की 'सही पहचान' का पता लगाने के लिए सट्टेबाजी विश्लेषण कंपनी की मदद ले रही है। पिछले दिनों एक टेलीविजन स्टिंग में उसके टेस्ट मैच के सत्रों को फिक्स करने का दावा किया था। आईसीसी ने एक बयान में कहा, ' हमारे पास पहले से जो सूचनाएं है उस आधार पर, हमने विशेष मैचों के बारे में किए गए दावों की जांच करने के लिए एक स्वतंत्र सट्टेबाजी विश्लेषण कंपनी की सेवाएं ली है।' 
विज्ञापन

2 of 5
aneel munawar
अल जजीरा चैनल के एक स्टिंग ऑपरेशन में मुनावर को देखा गया था, लेकिन कानून प्रवर्तन एजेंसियां अभी तक उसका पता नहीं लगा सकी है। आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई ने इस मामले में अपनी जांच की और चैनल के स्टिंग में किये गये कई दावों का खंडन किया। इस स्टिंग में भारत में कुछ समय घरेलू क्रिकेट खेल चुके रॉबिन मॉरिस और पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन रजा भी शामिल थे। 
विज्ञापन

3 of 5
aneel munawar
आईसीसी का बयान ऐसे समय आया है जब अल जजीरा ने इस स्टिंग की दूसरी किश्त को दिखाने की घोषणा की है जिसमें मुनावर शामिल है। डाक्यूमेंटरी में मुनावर को यह दावा करते हुए दिखाया गया है कि भारत के दो टेस्ट मैचों के सत्र फिक्स किये गए थे जिसमें आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 की श्रृंखला में रांची टेस्ट शामिल था । 

4 of 5
aneel munawar
आईसीसी एसीयू के महाप्रबंधक एलेक्स मार्शल ने कहा, ' हमने मूल वृत्तचित्र में हर व्यक्ति की पहचान की है और मैच फिक्सिंग के संबंध में उनमें से कई से बात की है।' मार्शल ने हालांकि कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने अभी तक मुनावर की पहचान और ठिकाने का पता लगाने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aneel munawar
उन्होंने कहा, ' मुनावर की असली पहचान अभी तक एक रहस्य है। इस स्टिंग उसे अहम भूमिका निभाते दिखाया गया है, फिर भी कानून प्रवर्तन और आव्रजन स्रोत उसकी पहचान या उसके ठिकाने के बारे में पता नहीं लगा सके है।' बता दें कि आईसीसी से मान्यता प्राप्त 11 ऐसे बड़े देश भी क्रिकेट खेलते हैं, जिन पर पूरी दुनिया की नजर लगातार बनी रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें