फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC: महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की दौड़ में शामिल भारतीय कप्तान गिल, पुरुष वर्ग में ये दो खिलाड़ी भी नामित

Mon, 13 Jul 2026 04:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आईसीसी ने जून महीने के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी की नामांकन सूची जारी कर दी है। भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान गिल इस पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कप्तान शुभमन गिल के साथ बांग्लादेशी ऑलराउंडर मोसाद्देक हुसैन और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ को जून महीने के आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। शुभमन गिल अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की घरेलू सीरीज के दौरान जबरदस्त फॉर्म में थे और उन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूप में टीम की अगुआई की। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने महीने की शुरुआत न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एकमात्र टेस्ट में भारत की पारी से जीत के दौरान शानदार 126 रन बनाकर की थी, जो उनके टेस्ट करियर की 11वीं सेंचुरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार फॉर्म में थे गिल
गिल ने अपनी शानदार फॉर्म को वनडे सीरीज में भी जारी रखा, जहां उन्होंने सिर्फ दो पारियों में 238 रन बनाए। धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में नाबाद 84 रन बनाने के बाद, गिल ने लखनऊ में 154 रन जड़े थे। पारी के दौरान गंभीर ऐंठन से जूझने के बावजूद, गिल ने भारत की जीत सुनिश्चित करने के लिए तेजी से रन बनाए। उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। भारत ने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी।

दूसरी तरफ, बांग्लादेश के मोसाद्देक हुसैन ने चार साल के अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार वापसी की। इस ऑलराउंडर को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध बांग्लादेश की ऐतिहासिक 2-1 से वनडे सीरीज जीत में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। हुसैन ने पहले मैच में नाबाद 86 रन बनाने के साथ दो विकेट हासिल किए थे। वह सीरीज में 157 रनों के साथ अपनी टीम के शीर्ष स्कोरर रहे।

वहीं, स्मिथ को इंग्लैंड में यादगार 2-1 से टेस्ट सीरीज जीत दिलाने के लिए न्यूजीलैंड के कमजोर तेज गेंदबाजी अटैक की अगुआई करने का इनाम मिला। स्मिथ ने सीरीज में सर्वाधिक 16 विकेट लिए। इस दौरान लॉर्ड्स में 70 रन देकर छह विकेट चटकाए। वह प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें