फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार बढ़ गई टेस्ट खेलने वाले देशों की संख्या, ये मुल्क हुए शामिल

Fri, 23 Jun 2017 10:30 AM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते 5-7 सालों में सीमित ओवरों में शानदार खेल दिखाने वाले दो देशों को आईसीसी ने फुल टाइम सदस्य करार कर दिया है। इसके साथ ही इन देशों को टेस्ट मैच खेलने का दर्जा मिला है। अफगानिस्तान और आयरलैड की टीमें भी अब टेस्ट क्रिकेट में अपना जौहर दिखाती हुई नजर आएंगी। आईसीसी ने दोनों टीमों को पूर्ण सदस्य का दर्जा दे दिया है।
विज्ञापन


इस बात के संकेत आईसीसी के सीईओ डेव रिचर्डसन ने एक दिन पहले ही दे दिए थे। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद लंदन में हुई आईसीसी की बैठक में इस बात पर चर्चा की हुई, जिसके बाद इस बारे में फैसला लिया गया। अफगानिस्तान को 11वें जबकि आयरलैंड को 12वें सदस्य के रूप में टेस्ट दर्जा मिला है। हाल में भारत में संपन्न इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी-20 टूर्नामेंट में अफगानिस्तान के युवा लेग स्पिनर राशिद खान ने अपनी फ्रेंचाइजी की ओर से शानदार गेंदबाजी कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।

इसके अलावा अफगानिस्तान पिछले दिनों वेस्टइंडीज को वनडे में हराकर दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर करने में सफल रही थी। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी शफीक स्तानिकजई ने कहा, ‘देश के लिए यह एक बड़ी और उल्लेखनीय उपलब्धि है। हमारे लिए यह ईद पर उपहार है। मैं आईसीसी बोर्ड सदस्यों को धन्यवाद देता हूं।’ क्रिकेट आयरलैंड के मुख्य कार्यकारी ने भी आईसीसी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि हम इस ऐतिहासिक घोषणा से खुश हैं। आयरलैंड ने 2007 में ही कहा था कि वो 2020 तक टेस्ट नेशन बन कर दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें