फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टेस्ट मैच पांच नहीं इतने दिनों का होगा, आईसीसी ने दी मंजूरी 

Sat, 14 Oct 2017 04:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : hindustan times
विज्ञापन
क्रिकेट को रोमांचक बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) बदलाव पर जोर दे रहा है। इसी क्रम में इंटरनेशनल क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को चार दिवसीय टेस्ट मैच को 2019 के विश्व कप तक ट्रायल के आधार पर आयोजित करने के लिए सदस्य देशों को मंजूरी दी है।
विज्ञापन


आईसीसी के अनुसार पहला चार दिवसीय टेस्ट दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच होगा। इस साल चार दिवसीय टेस्ट मैच का आयोजन 26 दिसंबर से 29 दिसंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। ये दिन-रात्रि का मैच होगा और गुलाबी गेंद से खेला जाएगा। 

ये भी पढ़ें: टेस्ट चैंपियनशिप-वन डे लीग को आईसीसी की अनुमति, द्विपक्षीय क्रिकेट को मिलेगा बढ़ावा

इस तरह के टेस्ट पर खिलाड़ियों और विशेषज्ञों ने आपत्ति व्यक्त की है। जिस पर आईसीसी ने कहा कि चार दिवसीय टेस्ट पर प्रयोग जरूरी है। इसलिए इस तरह की शुरुआत की जा रही है। 2019 तक इसे ट्रायल के आधार पर आईसीसी के सदस्य देश इसे आयोजित कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि चार दिन के टेस्ट मैचों में हर दिन साढ़े छह घंटे का खेल होगा। लगभग 98 ओवर फेंके जाएंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें