फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीसी: भारत को 2029 चैंपियंस ट्रॉफी, 2031 में वनडे विश्व कप की सह-मेजबानी; 2035 तक का क्रिकेट कैलेंडर जारी

Sun, 15 Nov 2026 07:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीसी की इंडोनेशिया के बाली में बैठक हुई जिसमें 2035 तक के क्रिकेट कैलेंडर को मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत भारत को 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 में वनडे विश्व कप की मेजबानी मिली है। 2031 में भारत और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में विश्व कप होगा।
विज्ञापन
आईसीसी का आठ साल का क्रिकेट कार्यक्रम जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट की वैश्विक संस्था आईसीसी ने 2035 तक के लिए ग्लोबल क्रिकेट कैलेंडर जारी कर दिया है। आईसीसी की बैठक इंडोनेशिया के बाली में हुई जिसमें 2035 तक के कैलेंडर को अंतिम मंजूरी दी गई है।इसके तहत भारत 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा और 2031 में संयुक्त रूप से वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा। इस शेड्यूल में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

कब और कहां होगा अगला टी20 विश्व कप
आईसीसी द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से टी20 विश्व कप की मेजबानी करेंगे। इसके बाद 2030 में इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड इस टूर्नामेंट की संयुक्त मेजबानी करेंगे। टी20 विश्व कप के अगले संस्करण 2032 और 2034 में आयोजित किए जाएंगे, हालांकि इनके मेजबानों के नाम अभी तय नहीं हुए हैं।

2031 में कब होगा विश्व कप?
अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे विश्व कप के बाद यह टूर्नामेंट 2031 में भारतीय उपमहाद्वीप में लौटेगा। भारत और बांग्लादेश संयुक्त रूप से नौ अक्तूबर से 23 नवंबर 2031 तक पुरुष क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी करेंगे। इसके बाद 2035 में भी वनडे विश्व कप का आयोजन अक्तूबर-नवंबर के दौरान होगा। हालांकि, इस संस्करण के मेजबान देश का एलान अभी नहीं किया गया है।

इंग्लैंड में होंगे डब्ल्यूटीसी के दो और फाइनल
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल पहले की तरह हर दो साल में जून महीने में आयोजित किया जाएगा। इंग्लैंड को 2029 और 2031 के फाइनल की मेजबानी सौंपी गई है। वहीं, 2033 और 2035 के फाइनल के मेजबान अभी तय नहीं किए गए हैं।

भारत में होगी 2029 चैंपियंस ट्रॉफी
आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी का अगला संस्करण 2029 में भारत में खेला जाएगा। टूर्नामेंट नौ से 28 अक्तूबर तक आयोजित होगा। इसके बाद 2033 में चैंपियंस ट्रॉफी का अगला संस्करण खेला जाएगा, जिसके मेजबान की घोषणा होना बाकी है।

2035 तक का पूरा आईसीसी शेड्यूल

वर्ष टूर्नामेंट मेजबान तारीख
2028 पुरुष टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड 12 अक्तूबर–12 नवंबर 2028
2029 डब्ल्यूटीसी फाइनल इंग्लैंड 8-12 जून 2029
2029 चैंपियंस ट्रॉफी भारत 9–28 अक्तूबर 2029
2030 पुरुष टी20 विश्व कप इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड 4 जुलाई-4 अगस्त 2030
2031 डब्ल्यूटीसी फाइनल इंग्लैंड 12–16 जून 2031
2031 पुरुष वनडे विश्व कप भारत, बांग्लादेश 9 अक्तूबर–23 नवंबर 2031
2032 पुरुष टी20 विश्व कप मेजबान तय नहीं 14 अक्तूबर–14 नवंबर 2032
2033 डब्ल्यूटीसी फाइनल मेजबान तय नहीं 9-13 जून 2033
2033 चैंपियंस ट्रॉफी मेजबान तय नहीं 2–23 अक्तूबर 2033
2034 पुरुष टी20 विश्व कप मेजबान तय नहीं 6 जुलाई–6 अगस्त 2034
2035 डब्ल्यूटीसी फाइनल मेजबान तय नहीं 7–11 जून 2035
2035 पुरुष वनडे विश्व कप मेजबान तय नहीं 2 अक्तूबर–18 नवंबर 2035
विज्ञापन

दीर्घकालिक योजना पर क्या बोले आईसीसी सीईओ
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने कहा कि आईसीसी टूर्नामेंटों का कार्यक्रम वैश्विक क्रिकेट व्यवस्था का अहम हिस्सा है। ये प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए क्रिकेट के सबसे बड़े अवसर उपलब्ध कराती हैं। उन्होंने कहा, इन टूर्नामेंटों का कार्यक्रम पहले से तय होने से खिलाड़ियों और सदस्य देशों को बेहतर तैयारी, मजबूत हाई-परफॉर्मेंस कार्यक्रम और व्यवस्थित क्रिकेट कैलेंडर तैयार करने में मदद मिलेगी।

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया पुरुष वनडे विश्व कप का मौजूदा चैंपियन है। दक्षिण अफ्रीका के पास विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की मेस है, जबकि भारत मौजूदा टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें