फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20: फटाफट क्रिकेट का रोमांच होगा दोगुना! ICC ने प्लेइंग कंडीशन में किया बदलाव, अब इतने ओवर का होगा पावरप्ले

Fri, 27 Jun 2025 12:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आईसीसी के इस फैसले से टी20 क्रिकेट का रोमांच दोगुना हो सकता है। ये नियम जुलाई से लागू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने गुरुवार को टी20 मैचों के लिए नए पावरप्ले नियमों की घोषणा की। ये नियम उन मैचों के लिए होंगे जिनमें किसी वजह से ओवर काट लिए गए हों और पूरे 20 ओवर का खेल संभव न हो। आईसीसी ने बताया कि टी20 के लिए नए प्लेइंग कंडीशन में पावरप्ले के दौरान कितने फील्डर्स को 30 यार्ड सर्कल से बाहर रहने की अनुमति होगी। आईसीसी के इस फैसले से टी20 क्रिकेट का रोमांच दोगुना हो सकता है।
विज्ञापन

ये नियम जुलाई से लागू कर दिए जाएंगे। इसके मुताबिक, अगर किसी पारी के शुरू होने से पहले ओवर घटाकर आठ ओवर का कर दिया जाता है, तो उसमें अब 2.2 ओवर का पावरप्ले होगा। पावरप्ले के दौरान 30 यार्ड सर्कल के बाहर सिर्फ दो फील्डर्स रहेंगे। पहले अगर किसी पारी में आठ ओवर का खेल कर दिया जाता था तो तीन ओवर का पावरप्ले होता था। इसी तरह नए नियम के मुताबिक, अब पांच ओवर की पारी में 1.3 ओवर का पावरप्ले होगा। 

आईसीसी की वेबसाइट पर तालिका में कहा गया है कि छह ओवर की पारी के लिए 1.5 ओवर पावरप्ले के होंगे, सात ओवर की पारी के लिए 2.1 ओवर पावरप्ले के होंगे, आठ ओवर की पारी के लिए 2.2 ओवर, जबकि नौ ओवर की पारी के लिए 2.4 ओवर पावरप्ले के होंगे। 10 ओवर की पारी के लिए तीन ओवर पावरप्ले के होंगे। 11 ओवर की पारी के लिए 3.2 ओवर पावरप्ले के होंगे, 12 ओवर की पारी के लिए 3.4 ओवर पावरप्ले के होंगे। 
विज्ञापन

इसी प्रकार, 13 ओवर की पारी के लिए 3.5 ओवर का पावरप्ले होगा, 14 ओवर की पारी के लिए 4.1 ओवर का पावरप्ले होगा, 15 ओवर की पारी के लिए 4.3 ओवर का पावरप्ले होगा और 16 ओवर की पारी के लिए 4.5 ओवर का पावरप्ले का नियम बनाया गया है। अगर पारी 17 ओवर की होती है तो 5.1 ओवर का पावरप्ले होगा, जबकि 18 ओवर की पारी होने पर 5.2 ओवर का पावरप्ले होगा, 19 ओवर की पारी होने पर 5.4 ओवर का पावरप्ले होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें