फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीसी ने कहा मैच के लिए खराब था वेस्टइंडीज का मैदान

Thu, 25 Aug 2016 05:40 PM IST
टीम डिजिटलय/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : getty
विज्ञापन
भारत वेस्टइंडीज से टेस्ट सीरीज 2-0 से जीत ली हो, मगर नंबर वन का स्थान गंवा दिया। इस मैच के बाद आईसीसी ने आउटफील्ड की जांच करवाने के आदेश दिए थे। आईसीसी के मैच रैफरी ने क्वींस पार्क ओवल औऱ किंग्समीड की पिचों की रिपोर्ट सौंप दी है।
विज्ञापन


आईसीसी ने इन दोनो पिचों को मैच करवाने के लिए खराब घोषित किया है। क्वींस पार्क में भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टेस्ट बारिश की भेंट चढ़ गया था। किंग्समीड में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच चल रहा टेस्ट भी बेनतीजा रहा।

त्रिनिदाद से रंजन मदुगले और डरबन से एंडी पायक्रॉफ्ट ने अपनी रिपोर्ट में पिचो को खराब बताया था। आईसीसी के अधिकारियों की रिपोर्ट संबंधित क्रिकेट बोर्ड को भेज दी गई है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट साउथ अफ्रीका का जवाब देने के लिए 14 दिनों का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीसी लगाएगा तगड़ा जुर्माना!

क्रिकेट - फोटो : getty
आईसीसी के नियमों मे मुताबिक इन ग्राउंड के लिए चेतावनी जारी की जाएगी। साथ ही 15,000 डॉलर तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

हालांकि किसी भी कार्यवाही से पहले आईसीसी क्रिकेट बोर्ड के जवाब पर सुनवाई करेंगे। इसके अलावा बोर्ड को सभी जरूरी सुधारों के लिए आदेश भी जारी किया जाएगा। यदि इसके बाद भी अगले पांच सालों में यह गलती दोहराई जाएगी, तो 30,000 डॉलर तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए चौथे टेस्ट मैच में पांच दिनों में सिर्फ एक ही सत्र का खेल हो पाया था। वहीं किंग्समीड में गीले आउटफील्ड के चलते 15 में से 11 सत्र साफ हो गए। दोनों मैच ऑफ सीजन में रखे गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें