विश्व कप के इंतजार की घड़ी खत्म हुई और चार साल के बाद एक बार फिर से वो दिन आ ही गया जिसका पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार था। इंग्लैंड में एक बार फिर से 12वें विश्व कप का आयोजन किया जा रहा है। पहला मैच 30 मई को मेजबान इंग्लैंड व दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा। इससे पहले 'क्रिकेट के महाकुंभ' विश्व कप का रंगारंग आगाज लंदन के बकिंघम पैलेस के पास बने लंदन मॉल में किया गया।
उद्घाटन समारोह की शुरुआत में सभी टीमों के कप्तानों को एक साथ स्टेज पर बुलाया गया। इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'यहां पर आकर अच्छा लग रहा है। यहां आधा से ज्यादा भारतीय प्रशंसक हैं। इंग्लैंड में बेहतरीन ग्राउंड है। उम्मीद है कि यहां के दर्शकों का प्यार हमें मिलेगा।'
इस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने पूर्व कप्तान अनिल कुंबले और अभिनेता फरहान अख्तर पहुंचे। वहीं, वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सर विवियन रिचर्ड्स भी शामिल हुए। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी और 2015 विश्व विजेता टीम के कप्तान माइकल क्लार्क भी नजर आए।
इस बार विश्व कप टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह किसी स्टेडियम में नहीं किया गया। वर्ल्ड कप के इतिहास में ये पहला मौका है जब इस टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह किसी स्टेडियम में नहीं किया गया।
इस ओपनिंग सेरेमनी में तकरीबन 4000 फैंस के मौजूद रहे जिनको बैलट प्रक्रिया के तहत चुना गया था। पिछले यानी वर्ष 2015 विश्व कप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने मिलकर की थी। उस बार दो ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया था जिसमें से एक ऑस्ट्रेलिया और दूसरा न्यूजीलैंड में हुआ था।
-नोबल शांति पुरस्कार विजेता व पाकिस्तानी सामाजिक कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई भी मौजूद रहीं।
-समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने पूर्व कप्तान अनिल कुंबले और अभिनेता फरहान अख्तर पहुंचे।
-आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 की भव्य ओपनिंग सेरेमनी में इंग्लैंड का शाही परिवार ने हिस्सा लिया।
-ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन लंदन के बकिंघम पैलेस के पास बने लंदन मॉल में किया गया।
-इस कार्यक्रम में इंग्लैंड के राजपरिवार के सदस्य व महारानी भी शामिल हुईं।
-भारतीय कप्तान विराट कोहली जब स्टेज पर पहुंचे।