फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup में फिक्सिंग को लेकर ICC ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है

Tue, 14 May 2019 12:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व कप ट्रॉफी के साथ विराट कोहली
विज्ञापन

पहली बार आईसीसी विश्व कप में सभी 10 टीमों के पास भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी रहेगा ताकि टूर्नामेंट को पाक साफ रखा जा सके। डेली टेलिग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी हर टीम के साथ एक भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी रखेगी जो अभ्यास मैचों से लेकर टूर्नामेंट के अंत तक साथ रहेगा।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया, ‘इससे पहले आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के अधिकारी हर वेन्यू पर तैनात रहते थे। इसके कारण टीमों को टूर्नामेंट के दौरान कई अधिकारियों से संपर्क करना पड़ता था।’

इसमें कहा गया, ‘अब एक ही अधिकारी हर टीम के साथ अभ्यास मैच से टूर्नामेंट के अंत तक रहेगा और उसी होटल में ठहरेगा जहां टीमें ठहरेंगी। उनके साथ अभ्यास और मैचों के लिए भी जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


यह विश्व कप को फिक्सिंग और भ्रष्टाचार से मुक्त रखने की आईसीसी की कवायद का हिस्सा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें