भारत और पाकिस्तान के बीच 4 जून को होने वाले मुकाबले का बेसब्री से इंतजार दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी कर रहे हैं। दोनों टीमों के कप्तान इस मैच को आम मैचों की तरह ही बता रहे हैं लेकिन टीम के दूसरे खिलाड़ियों ने एक-दूसरे पर दबाव बनाने के लिए जुबानी जंग शुरु कर दी है। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ 2-1 की बढ़त बनाने वाली पाकिस्तान इस बार भी जीत हासिल कर इस बढ़त को बरकरार रखने की कोशिश में है। वहीं टीम इंडिया इस बार जीत दर्ज कर हिसाब बराबर करना चाहेगी।