फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में बदलाव, बुमराह-जायसवाल बाहर; हर्षित-वरुण को मौका

Tue, 11 Feb 2025 11:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ में चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह युवा गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को 15 सदस्यीय स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया है, वह यशस्वी जायसवाल की जगह टीम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
बुमराह-हर्षित-यशस्वी-वरुण - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 19 फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से पहले मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपडेटेड स्क्वॉड का एलान कर दिया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ में चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह युवा गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को 15 सदस्यीय स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया है, वह यशस्वी जायसवाल की जगह टीम में शामिल होंगे। बीसीसीआई ने मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल को रिजर्व के तौर पर रखा है।
विज्ञापन

बुमराह - फोटो : BCCI
बीसीसीआई ने आईसीसी को सौंपी फाइनल स्क्वॉड की सूची
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सभी आठ टीमों को फाइनल स्क्वॉड की सूची मंगलवार यानी 11 फरवरी तक सौंपनी थी। बीसीसीआई ने भी अपने फाइनल स्क्वॉड में दो बदलावों के साथ 15 सदस्यीय स्क्वॉड की सूची आईसीसी को सौंप दी। इसमें जसप्रीत बुमराह और यशस्वी जायसवाल को बाहर का रास्ता दिखाया गया है जबकि हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल किया गया है।

जसप्रीत बुमराह - फोटो : अमर उजाला
बुमराह के बाहर होने से टीम को लगा झटका
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पिछले महीने घोषित हुई भारत की 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में बुमराह का नाम शामिल था, लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए जो 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत की अंतिम सीरीज है। बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए पांचवें टेस्ट के दौरान चोट लगी थी और वह तभी से कोई मुकाबला नहीं खेल सके हैं। पीठ में चोट के कारण उन्हें फाइनल टीम में जगह नहीं मिली है। तेज गेंदबाज की गैरमौजूदगी से भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है।

वरुण-हर्षित - फोटो : BCCI
हर्षित-वरुण को मिला डेब्यू का मौका
इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को वनडे में डेब्यू का मौका मिला था।  राणा ने नागपुर में खेले गए पहले वनडे मैच से डेब्यू किया और उन्होंने अब तक सीरीज के दोनों मैच खेले हैं तथा मध्य ओवरों में प्रभावित भी किया है। दूसरी तरफ, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भी भारत ने डेब्यू का मौका दिया जो इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में प्रभावित करने में सफल हुए थे। 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - फोटो : अमर उजाला
23 फरवरी को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान
भारत चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप ए में शामिल है जिसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड भी है। भारत अपने सभी मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेलेगा क्योंकि उसने इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने से इन्कार कर दिया था। आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में 15 मैच होंगे। यह टूर्नामेंट 19 दिनों तक चलेगा। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच लीग मैच 23 फरवरी (रविवार) को खेला जाएगा। 
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी - फोटो : BCCI
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।

रिजर्व: यशस्वी जयसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें