फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Champions Trophy 2017: टूर्नामेंट से पहले ही भारत ने मेजबान इंग्लैंड को यहां पर किया 'आउट'

Fri, 12 May 2017 05:11 PM IST
amarujala.com- written by: किरण सिंह
विज्ञापन
टीम इंडिया
विज्ञापन
आईसीसी चैैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने में पहले भी टीम इंडिया ने मेजबान इंग्लैंड को हरा ‌दिया, लेकिन मैदान पर नहीं मैदान से बाहर। जी हां आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने में करीब 20 दिन बचे है और गत विजेता टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत चार जून को अपने चिर प्रतिद्वंद्घी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। विश्व की शीर्ष टीमों में शुमार टीम इंडिया और उनके खिलाड़ियों विदेशों में भी उतना ही हैं, जितना देश में, इस बात का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि टूर्नामेंट में करीब 20 दिन पहले ही भारत के सभी मैचों की टिकट बिक चुके हैं। इंग्लैंड और वेल्स में 1 से 18 जून तक होने वाले इस टूर्नामेंट में दुनिया की शीर्ष आठ टीमें हिस्सा लेगी। टूर्नामेंट में सेमीफाइनल और फाइनल सहित कुल 15 मैच खेले जाएंगे। देखा जाए तो यहां पर भारत ऑस्ट्रेलिया, मेजबान इंग्लैंड से पर हावी रही। 
विज्ञापन


आईसीसी ने एक ट्वीट करके जानकारी दी कि भारत के मैच को लेकर प्रशंसकों में काफी क्रेज है और इसी कारण भारत में तीनों मैचों सहित सेमीफाइनल और फाइनल की सारी टिकट इतने दिन पहले ही बिक चुकी हैं। आपको बता दें कि भारत को ग्रुप बी में रखा गया है और इस ग्रुप में पाकिस्तान, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका की टीम भी है। 
  8 out of 15 #CT17 games are now SOLD OUT!

Get yours before it's too late: https://t.co/ChuCMOClgJ pic.twitter.com/59hFAg43E4 — ICC (@ICC) May 11, 2017
60 देशों से आए थे 5 लाख के अधिक आवेदन

पिछली साल सितंबर में 60 देशों से करीब 5 लाख टिकट के लिए आवेदन लिए गए थे। वहीं पिछले एक सप्ताह में ही करीब 15 हजार से अधिक टिकट बिक चुके हैं। जिसमें सबसे अधिक डिमांड भारत- पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया- इंग्लैंड के मैच का है। भारत का पहला मुकाबला 4 जून को पा‌किस्तान से,  8 जून को श्रीलंका से और 11 जून को दक्षिण अफ्रीका से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें