फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका पर बादशाहत बरकरार रखने उतरेगा दक्षिण अफ्रीका

Sat, 03 Jun 2017 03:46 AM IST
एजेंसी/ लंदन 
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की टीम चैंपियंस ट्रॉफी में शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। इस साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप किया था। श्रीलंका ही नहीं दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को भी 5-0 से हराया था। बेशक रैंकिंग के मामले में दक्षिण अफ्रीका की टीम शीर्ष पर हो लेकिन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में बड़े अवसर पर अक्सर दक्षिण अफ्रीका की टीम खराब प्रदर्शन कर बैठती है, इसलिए उसे चोकर्स की भी संज्ञा दी जाती है। 
विज्ञापन


वैसे आईसीसी का अगर कोई टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका की झोली में है तो वह चैंपियंस ट्रॉफी ही है जोकि उसने 1998 में जीती थी। वनडे रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज एबी डीविलियर्स और शीर्ष गेंदबाज कैगिसो रबादा भी दक्षिण अफ्रीका से ही हैं। शीर्ष दस की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका की टीम के चार बल्लेबाज और दो गेंदबाज इसमें शामिल हैं। उधर वनडे रैंकिंग में सातवें नंबर की टीम श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज या गेंदबाज शीर्ष दस में शामिल नहीं है। 

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीविलियर्स ने कहा कि हम टूर्नामेंट में नंबर एक टीम है, इसलिए हमारा मनोबल ऊंचा है। हाल ही में मेजबान इंग्लैंड से तीन मैचों की सीरीज में 1-2 से पराजित होने वाली मेहमान टीम के कप्तान ये मानते हैं कि अभी टीम में कुछ कमियां हैं जिन्हें दूर करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलिंगा की वापसी से बढ़ा श्रीलंका का मनोबल 

लसिथ मलिंगा
श्रीलंका की टीम के दावे को कमजोर समझा जा रहा है क्योंकि हालिया महीनों में उसका प्रदर्शन कमजोर रहा है। उसके प्रमुख गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने घुटने की चोट के चलते नवंबर 2015 से कोई वनडे मैच नहीं खेला है। मलिंगा की वापसी से चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका का मनोबल बढ़ा होगा। 

कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने कहा कि वह लंबे समय से हमारे मुख्य गेंदबाज रहे हैं और हमें उनकी कमी खली। हालांकि खुद मैथ्यूज की उपलब्धता पर अभी संदेह है। उनकी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव है। उन्हें फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। 

श्रीलंका को अभ्यास मैचों में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के अलावा स्कॉटलैंड से भी हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका को अपने स्पिनरों खासकर लक्षण संदाकन से उम्मीदें होंगी क्योंकि दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को स्पिनरों को खेलने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें