फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस भारतीय के प्रयास के बाद पाक में टेस्ट खेलने को माना बांग्लादेश, तीन बार करेगा दौरा

Wed, 15 Jan 2020 09:35 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर ने पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच तीन चरणों में होने वाली पूर्णकालिक सीरीज के लिए एक करार करवाया है। यह सीरीज जनवरी से लेकर अप्रैल तक पाकिस्तान में खेली जाएगी।

विज्ञापन


समझौते के अनुसार बांग्लादेश लाहौर में 24 से 27 जनवरी के बीच तीन टी-20 और फिर सात से 11 फरवरी के बीच रावलपिंडी में होने वाले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए पाक का दौरा करेगा। बांग्लादेश की टीम तीन अप्रैल को एकमात्र वन-डे और पांच से नौ अप्रैल के बीच दूसरे टेस्ट मैच में खेलने के लिए फिर से दौरा करेगी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के साथ उसका यह समझौता हुआ। यह सीरीज भविष्य के दौरा कार्यक्रम का हिस्सा है। बीसीबी ने हाल में पाकिस्तान में दो टेस्ट मैच खेलने से इनकार कर दिया था लेकिन वह जनवरी में टी-20 सीरीज खेलने के लिए तैयार था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें