फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Womens T20 World Cup: महिला क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ के लिए तैयार दुनिया, जय शाह ने टीमों को दी शुभकामनाएं

Sun, 07 Jun 2026 08:01 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। रविवार को कैंप्टंस मीट हुई, जिसमें आईसीसी के चेयरमैन जय शाह भी मौजूद रहे। इस दौरान उनहोंने टूर्नामेंट में भाग ले रहीं सभी 12 टीमों के शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
महिला टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के आगाज से पहले सभी 12 प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट को महिला क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा और भव्य संस्करण बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए जय शाह ने कहा कि इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित होने वाला यह विश्व कप कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहा है। पहली बार टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि रिकॉर्ड दर्शकों और अब तक के सबसे व्यापक वैश्विक प्रसारण की भी उम्मीद है।
विज्ञापन

महिला टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : Jay Shah-Icc
क्या बोले शाह?
जय शाह ने अपने संदेश में कहा, 'महिला टी20 विश्व कप के अब तक के सबसे बड़े संस्करण में हिस्सा लेने वाली सभी 12 टीमों को शुभकामनाएं। इंग्लैंड और वेल्स के प्रतिष्ठित स्टेडियम रिकॉर्ड दर्शकों की मेजबानी करेंगे और यह टूर्नामेंट दुनियाभर के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को जोड़ने वाला यादगार आयोजन साबित होगा।'

महिला टी20 विश्व कप - फोटो : PTI
12 जून से होगा टूर्नामेंट का आगाज
महिला टी20 विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला 12 जून को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट का 10वां संस्करण होगा और 2009 के उद्घाटन संस्करण के बाद पहली बार इंग्लैंड इसकी मेजबानी करेगा। टूर्नामेंट में कुल 33 मैच खेले जाएंगे, जिनका आयोजन इंग्लैंड और वेल्स के सात प्रमुख क्रिकेट मैदानों पर किया जाएगा।

महिला टी20 विश्व कप 2026/आईसीसी - फोटो : ICC
इंग्लैंड की नजरें दूसरी ट्रॉफी पर
मेजबान इंग्लैंड टीम 2009 में जीते गए पहले महिला टी20 विश्व कप की सफलता को दोहराने के इरादे से मैदान में उतरेगी। उस समय टीम की कप्तान रहीं शार्लोट एडवर्ड्स अब मुख्य कोच की भूमिका निभा रही हैं।

न्यूजीलैंड है मौजूदा चैंपियन
न्यूजीलैंड की महिला टीम मौजूदा चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट में उतरेगी। व्हाइट फर्न्स ने 2024 में यूएई में आयोजित महिला टी20 विश्व कप जीतकर पहली बार यह खिताब अपने नाम किया था। महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में अब तक केवल चार देशों ने खिताब जीता है। इनमें ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है, जिसने रिकॉर्ड छह बार ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड एक-एक बार चैंपियन बने हैं।

महिला टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : ICC
पहली बार 12 टीमों की भागीदारी
टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। मेजबान इंग्लैंड को सीधे प्रवेश मिला है, जबकि ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज ने आईसीसी रैंकिंग के आधार पर क्वालिफाई किया। इसके अलावा बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स ने ग्लोबल क्वालिफायर के जरिए जगह बनाई। खास बात यह है कि नीदरलैंड्स पहली बार महिला टी20 विश्व कप में हिस्सा लेगा।

महिला टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : ICC
ग्रुप इस प्रकार हैं

ग्रुप-A
  • ऑस्ट्रेलिया
  • बांग्लादेश
  • भारत
  • नीदरलैंड्स
  • पाकिस्तान
  • दक्षिण अफ्रीका

ग्रुप-B
  • इंग्लैंड
  • आयरलैंड
  • न्यूजीलैंड
  • स्कॉटलैंड
  • श्रीलंका
  • वेस्टइंडीज
ग्रुप चरण में प्रत्येक टीम पांच-पांच मैच खेलेगी। दोनों समूहों से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

महिला टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : ICC
इन प्रतिष्ठित मैदानों पर होंगे मुकाबले

टूर्नामेंट के मैच इंग्लैंड के प्रमुख क्रिकेट मैदानों पर खेले जाएंगे।
  • ओल्ड ट्रैफर्ड
  • हेडिंग्ले
  • एजबेस्टन
  • काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल
  • यूटिलिटा बाउल
  • द ओवल
  • लॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : ICC
कब होंगे सेमीफाइनल और फाइनल?
वार्म-अप मुकाबलों की शुरुआत छह जून से डर्बी, लॉफबोरो और कार्डिफ में हो चुकी है।
  • पहला सेमीफाइनल: 30 जून, द ओवल
  • दूसरा सेमीफाइनल: 2 जुलाई, द ओवल
  • फाइनल: 5 जुलाई, लॉर्ड्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें