फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Olympics 2028: नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान ओलंपिक में क्रिकेट की मेजबानी करेगा, ICC के सीईओ ने दी बड़ी जानकारी

Thu, 23 Apr 2026 03:02 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,लॉस एंजिलिस

सार

आईसीसी ने 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी के लिए कमर कस ली है। आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने ओलंपिक में क्रिकेट के आयोजन स्थल के शिलान्यास समारोह शिरकत की।
विज्ञापन
लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए तैयार होता क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संजोग गुप्ता ने कहा कि 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट प्रतियोगिता लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स के घरेलू मैदान पर आयोजित की जाएगी, जिसका गुरुवार को शिलान्यास किया गया। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आइओसी) ने क्रिकेट को लॉस एंजिलिस खेलों में शामिल करने की मंजूरी दी है और गुप्ता ने कहा कि इससे इस खेल के बढ़ते प्रभाव का पता चलता है।
विज्ञापन

संजोग गुप्ता ने बताया महत्वपूर्ण क्षण 
गुप्ता ने कहा, यह इतिहास का एक महत्वपूर्ण क्षण है क्योंकि आज हम जिस चीज की नींव रख रहे हैं, वह सिर्फ एक क्रिकेट मैदान नहीं है। हम एक वादे की नींव रख रहे हैं। एक ऐसा वादा जिसे पूरा करने में 128 साल लगे। दुनिया का दूसरा सबसे लोकप्रिय खेल इतने लंबे समय से ओलंपिक मंच से गायब रहा। जब अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने लॉस एंजिलिस 2028 खेलों में क्रिकेट को शामिल करने की औपचारिक मंजूरी दी, तो यह केवल घोषणा मात्र नहीं थी। इससे इस बात का पता चलता है कि ओलंपिक में उन खेलों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए जिन्हें अरबों लोग पसंद करते हैं।

पोमोना में क्रिकेट स्थल को लेकर क्या बोले गुप्ता?
पोमोना स्थित क्रिकेट स्थल का जिक्र करते हुए गुप्ता ने कहा कि इसकी विरासत इसे क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी के लिए एक आदर्श स्थान बनाती है। उन्होंने कहा, इस वादे को पूरा करने के लिए पोमोना से बेहतर किसी अन्य जगह के बारे में मैं सोच भी नहीं सकता। खेल जगत में सबसे अच्छी चीजें तब होती हैं जब महत्वाकांक्षा और समुदाय का मिलन होता है और पोमोना में ये दोनों ही मौजूद हैं। यह स्थल अब एक ऐसे खेल की मेजबानी करेगा जो अपने मूल में ही समुदाय से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि ओलंपिक मंच क्रिकेट को वैश्विक पहचान देगा। उन्होंने कहा, जब जुलाई 2028 में ओलंपिक खेल होंगे तो चार अरब दर्शकों की निगाहें लॉस एंजिलिस पर होंगी। उनमें से कई लोगों की निगाहें पहली बार क्रिकेट पर पड़ेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें