फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल गया ICC टेस्ट चैंपियनशिप का गणित, अधिक अंक के बावजूद दूसरे स्थान पर खिसकी टीम इंडिया

Thu, 19 Nov 2020 10:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टेस्ट चैंपियनशिप - फोटो : ICC
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कोविड-19 महामारी से प्रभावित पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में बड़ा बदलाव किया है। आईसीसी ने बृहस्पतिवार को पुष्टि की कि कोरोना महामारी के कारण विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के अंक प्रणाली में संशोधन किया जाएगा। आईसीसी के इस फैसले के तुरंत बाद ही मौजूदा अंक तालिका में भी बदलाव हो गया। आईसीसी की कार्यकारिणी की बैठक में हुए फैसले के बाद ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर पहुंच गई तो वहीं भारतीय दूसरे स्थान पर खिसक गई।
विज्ञापन

2 of 4
आईसीसी - फोटो : social media
नए समीकरण के अनुसार अब टीमों का फैसला उन्होंने जितने मैचों में हिस्सा लिया है, उनमें मिले अंकों के प्रतिशत के आधार पर होगा। बोर्ड ने अनिल कुंबले की अध्यक्षता वाली आईसीसी क्रिकेट समिति से इस आयोजन के लिए प्रतियोगिता की शर्तों को बदलने वाली सिफारिश को मंजूरी देते हुए ये फैसला लिया। 
विज्ञापन

3 of 4
ICC - फोटो : social Media
डब्ल्यूटीसी के अनुसार शीर्ष रैंकिंग वाली प्रत्येक नौ टीमें दो साल में छह श्रृंखलाएं खेलती हैं और प्रत्येक श्रृंखला में अधिकतम 120 अंक दांव पर लगे होते हैं। शीर्ष दो टीमें अगले साल जून में लॉर्ड्स पर होने वाले फाइनल में जगह बनाएंगी। हालांकि कोरोना महामारी की वजह से बुरी तरह से प्रभावित रही अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की वजह से अब आईसीसी ने खेले गए मैचों में मिले अंकों के प्रतिशत के आधार पर अंक तालिका को बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

4 of 4
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
बदले हुए नियम और समीकरण के अनुसार अब ऑस्ट्रेलियाई टीम 296 अंकों और 82.2 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अब तक तीन सीरीज खेली है जिसमें उसे सात में जीत, दो में हार मिली है और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। वहीं भारतीय टीम अब तक चार सीरीज खेली है, इसमें उसने सात मुकाबले खेले हैं, इसमें उसे सात में जीत और दो में हार मिली। ऐसे में भारतीय टीम के अब 360 अंक हैं लेकिन उसका जीत का प्रतिशत 75 का है जिसकी वजह से वो दूसरे स्थान पर खिसक गई है।

इन दोनों टीमों के अलावा इंग्लैंड 60.8 प्रतिशत के साथ तीसरे और न्यूजीलैंड की टीम 50 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इनके बाद पाकिस्तान (39.5), श्रीलंका (33.3), वेस्टइंडीज (16.7), दक्षिण अफ्रीका (10) प्रतिशत के साथ क्रमशः पांचवें, छठे, सातवें, आठवें स्थान पर है।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें